Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद कर्मचारियों के रिश्तेदारों की होगी छंटनी, 100 से अधिक लोगों की जाएगी नौकरी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:16 AM (IST)

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले के बाद कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रहा है। प्रभाव का इस्तेमाल कर नियुक्त किए ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले के बाद कर्मचारियों की छंटनी करेगा।

    2. प्रभाव से नियुक्त करीब 100 नाते-रिश्तेदारों को हटाया जाएगा।

    3. अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन कर्मियों की नियुक्ति की जांच कर रहे हैं।

    प्रवीण तिवारी, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उपयोगी व अनुपयोगी कर्मचारियों की सूची तैयार कर रहा है, जिसके बाद छंटनी की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा चोरी के आरोपित रामशंकर यादव टिन्नू ने जिस तरह अपने भतीजे को परिसर में गणना में लगवाया वैसे ही अन्य कई लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को प्रभाव का इस्तेमाल कर नौकरी दिलाई है।

    इसके कारण एक परिवार से दो या तीन लोग काम कर रहे हैं। अब बदली परिस्थितियों में इस तरह के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कुछ ट्रस्टियों से जुड़े लोगों के नाते-रिश्तेदार अलग-अलग काउंटरों पर काम में लगे हैं। दो सितंबर को ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक में इस संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है। इस तरह के कर्मियों की संख्या सौ के आसपास बतायी गयी है।

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण ने ट्रस्टियों के साथ मंदिर कर्मियों के लिए भी मुसीबत पैदा कर दी है। कुछ ट्रस्टी व उनसे जुड़े कर्मियों के भाई, भतीजे व नाते-रिश्तेदार भी कार्यरत है। बताया गया कि ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन के निर्देश पर कर्मियों की नियुक्ति के स्रोत खंगाले जा रहे हैं।

    वह काउंटरों पर जा भी रहे हैं। इस समय ऐसे कर्मियों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है। ये सभी कर्मचारी या तो मंदिर में ट्रस्ट की ओर से नियुक्ति है, या फिर विभिन्न एजेंसियों के जरिए सेवा दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- भव्य मंदिर से श्रेष्ठतम सांस्कृतिक नगरी का आकार ले रही अयोध्या, 5 साल में बदली विकास और पर्यटन की तस्वीर

    छह जुलाई को आयोजित ट्रस्ट की बैठक में तत्कालीन ट्रस्ट महासचिव चंपतराय व ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र ने त्यागपत्र दिया था। उसी के बाद अंतरिम महासचिव का दायित्व आरएसएस के क्षेत्रीय संघ चालक ट्रस्टी कृष्ण मोहन को सौंपा गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद कई परिवर्तन भी दिखे।

    खबरें और भी

    गोपाल राव हटाये गये। चढ़ावा चोरी के मामले में निवर्तमान महासचिव का करीबी रहा रामशंकर यादव टिन्नू व उसका भतीजा जेल में है। इसी प्रकार जेल में बंद लवकुश व अनुकल्प मिश्रा भी सगे संबंधी हैं। ट्रस्ट महासचिव कृष्ण मोहन के मोबाइल फोन पर काल रिसीव न करने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।