राम मंदिर ट्रस्ट ने बैकिंग के लिए तय किए नए साइनिंग अथॉरिटी; कृष्णमोहन और जगदीश आफले को मिली जिम्मेदारी
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन, जगदीश आफले और सीए चंदन राय को बैंक में हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया है। ...और पढ़ें

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और जगदीश आफले
HighLights
ट्रस्ट ने कृष्णमोहन, जगदीश आफले, चंदन राय को अधिकृत किया।
दो हस्ताक्षर से होंगे सभी बैंक संबंधी भुगतान।
एसबीआई की आपत्ति के बाद सहमति बनी, भुगतान सुचारु।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन के साथ जगदीश आफले व सीए चंदन राय को ट्रस्ट की ओर से बैंकों में हस्ताक्षर करने का अधिकार दिया गया है। तीनों में से दो सदस्यों के हस्ताक्षर से ही बैंकिंग होगी।
ट्रस्ट अपना किसी भी प्रकार का भुगतान करा सकेगा। आफले राम मंदिर निर्माण के शुरुआती दौर से बतौर इंजीनियर ट्रस्ट से जुड़े हैं। वह ट्रस्ट की ओर से निर्माण की देखरेख कर रहे थे। सूत्र बताते हैं कि चंदन राय को सीए होने के कारण इसमें शामिल किया गया।
अब इन तीनों में से दो के हस्ताक्षर से ट्रस्ट कर्मियों के वेतन व कार्यदायी संस्थाओं व एजेंसियों से संबंधित भुगतान किए जाएंगे। इसकी पुष्टि बैंक के एक अधिकारी ने की। बैंक से प्रत्येक माह की पांच से दस तारीख के बीच ट्रस्ट कर्मियों का वेतन उनके खाते में भेजता है।
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच हस्ताक्षर करने को लेकर जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही पेंच फंस गया था। दरअसल जून माह में चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आया। इसके सुर्खियों में आने के कारण तत्कालीन महासचिव चंपतराय व ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा को त्यागपत्र देना पड़ा।
खबरें और भी
ट्रस्ट ने इन दोनों को बैंक संबंधित भुगतान के लिए अधिकृत किया था। त्यागपत्र के बाद जब ट्रस्टी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव का प्रभार सौंपा गया, तो बैंक संबंधित भुगतान में बाधा आ गई। ट्रस्ट ने फौरन एसबीआई, पीएनबी व बैंक ऑफ बड़ौदा को कृष्ण मोहन के साथ इन दोनों को हस्ताक्षर करने का अधिकार प्रदान करके, इसकी सूचना भेजी।
इस पर एसबीआई प्रबंधन तैयार नहीं था व इन दोनों की जगह सिर्फ ट्रस्टियों का नाम चाहता था। इस वजह से जुलाई माह में वेतन को छोड़ कर बड़ा भुगतान रुक गया। इन तीन बैंकों में ट्रस्ट के खाते हैं, जहां से आवश्यकता अनुरूप ट्रस्ट भुगतान करता है।
ट्रस्ट ने अंतरिम महासचिव के साथ ही जगदीश आफले व चंदन राय को हस्ताक्षर के लिए अधिकृत किया है। इनके नाम पर बैंक आफ बडौदा व पीएनबी ने सहमति भी व्यक्त कर दी थी, पर एसबीआइ में पेंच फंसा दिया था। इस आपत्ति पर ट्रस्ट ने एसबीआई के अधिकारियों से बातचीत कर रास्ता निकाला।
औपचारिकता पूरी कर इनके नाम पुन: भेजे और अंतत: ट्रस्ट के प्रस्ताव पर एसबीआई ने सहमति दे दी। बैंक के अधिकारी ने बताया कि कृष्ण मोहन के साथ आफले के हस्ताक्षर पर सहमति बनीं है। हालांकि ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन का मोबाइल न उठने से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।