Ram Mandir Trust Meeting LIVE: ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव बनाए गए कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा मंजूर
Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting Live Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर।
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। Ram Mandir Trust Meeting News LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
माना जा रहा है जिस तरह से चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आया है, उसे देखते हुए कुछ बड़े फैसले भी लिए गए हैं। कृष्ण मोहन को ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पांच जून को पहली बार चोरी का प्रकरण सामने आने के बाद 13 जून को एसआईटी का गठन और फिर प्रारंभिक जांच के बाद अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मैनेजमेंट और कामकाज में कुछ कमियां थीं- कृष्ण मोहन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन ने कहा कि जब तक नया जनरल सेक्रेटरी नियुक्त नहीं हो जाता, तब तक मुझे कार्यवाहक जनरल सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारियां निभाने का काम सौंपा गया है। मैनेजमेंट और कामकाज में कुछ कमियां थीं जिनका दूसरों ने फायदा उठाया।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन ने कहा, "जब तक नया जनरल सेक्रेटरी नियुक्त नहीं हो जाता, तब तक मुझे कार्यवाहक जनरल सेक्रेटरी के तौर पर ज़िम्मेदारियां निभाने का काम सौंपा गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, हम इस… pic.twitter.com/dOUsbspCYG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2026
इस तरह का अपराध करने वालों पर हो कार्रवाई- स्वामी गोविंद देव गिरि
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा कि जांच आगे बढ़नी चाहिए। हम लोगों का निश्चय है कि इस तरह का अपराध जिन्होंने किया है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। चंपत राय और अनिल मिश्रा की लापरवाही और असावधानी इतने लंबे समय तक चलना, यह नहीं होना चाहिए था।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा, "जांच आगे बढ़नी चाहिए... हम लोगों का निश्चय है कि इस तरह का अपराध जिन्होंने किया है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी(चंपत राय और अनिल मिश्रा) लापरवाही और… pic.twitter.com/oB0weC18IU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2026
तीन सदस्यीय समिति का गठन
ट्रस्ट ने एक उपयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का चयन करने के निमित तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है जो ट्रस्ट को उपयुक्त नामों की अनुशंसा करेगी। समिति में न्यायाधीश (सेवानिवृत) श्री प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) श्री विष्णुकांत चतुर्वेदी और श्री सुरेश हावड़े रहेंगे।
श्री गोपाल नगरकोटे का हटेगा नाम
ट्रस्ट ने श्री गोपाल नगरकोटे का नाम विशिष्ट आमंत्रित सदस्य सूची से हटाने का निर्णय किया है।
कृष्ण मोहन को मिली अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी
कृष्ण मोहन को ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर ट्रस्ट की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
बैठक में शामिल हैं ये सदस्य
बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष स्वामी परमानंद व कृष्णमोहन व कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि पहुंच गए हैं। नृपेंद्र मिश्र और वरिष्ठ अधिवक्ता ट्रस्टी के पारासरन वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा लिए हैं।
ट्रस्ट की बैठक में SIT की रिपोर्ट पर भी होगी चर्चा
यूपी सरकार के अपर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े हैं। एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट संजय प्रसाद को ही सौंपी थी। संजय प्रसाद राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य हैं और इस बात की संभावना है कि एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी।
कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने रखा प्रस्ताव
कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीटिंग का एजेंडा रखा। स्वामी गोविंद देव गिरी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार का प्रस्ताव रखा है। ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं जिनमें राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के कारण एक पद रिक्त है।
महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे बैठक की अध्यक्षता

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू
Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट की अहम बैठक अब से कुछ देर पहले शुरू हो गई है।
अयोध्या | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू; राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़ों पर चर्चा होगी। https://t.co/DcStYTKnDA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2026
बैठक के लिए पहुंच रहे ट्रस्ट के सदस्य
सोमवार को अयोध्या में, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज राम मंदिर पहुंचे। वे मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और चंपत राय (महासचिव) व अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफ़े के मामले पर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने आए थे।
ट्रस्टी कृष्णमोहन भी बन सकते हैं महासचिव
ट्रस्टी कृष्णमोहन भी महासचिव की दौड़ में बताए जा रहे हैं। कृष्णमोहन भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संघ चालक हैं।
विहिप के महामंत्री बजरंगलाल बांगड़ा पहली पसंद
चंपतराय का इस्तीफा अगर स्वीकार हो जाता है तो महासचिव पद के लिए विहिप के महामंत्री बजरंगलाल बांगड़ा पहली पसंद बताए जा रहे हैं। बजरंग लाल बागड़ा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय व अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हैं। वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की बैठक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आज ट्रस्ट की पहली बैठक होने वाली है। इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे पर फैसला हो सकता है।