अयोध्या राम मंदिर में बड़ा बदलाव, वीआईपी दर्शन कराने वाले 50 लाइजनिंग अफसर हटाए जाएंगे
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट में बदलाव जारी है, जिसके तहत वीआईपी दर्शन कराने वाले लगभग 50 लाइजनिंग अफसरों को हटाया जाएगा। ये ...और पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर। जागरण
HighLights
अयोध्या राम मंदिर से 50 लाइजनिंग अफसर हटाए जाएंगे।
वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अधिकारियों पर कार्रवाई।
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट में जारी है फेरबदल।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में सरकारी विभागों के अतिथियों को दर्शन कराने के लिए तैनात किए गए लाइजनिंग अफसरों को भी हटाए जाने की चर्चा है। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में वीआइपी दर्शन के लिए रेलवे, तहसील, पीडब्ल्यूडी, उद्यान, परिवहन, पुलिस समेत विभिन्न विभागों ने मंदिर में अपने-अपने विभागों के लगभग 100 से अधिक लाइजनिंग अफसर तैनात कर रखे हैं।
मंदिर के प्रवेश द्वार पर लाइजनिंग अफसरों की सूची होती है, इनके अतिथियों के पास देखकर इनकी पहचान की जाती है। फिर प्रवेश की अनुमति मिलती है। पुलिस विभाग के लाइजनिंग अफसरों की संख्या सबसे अधिक बताई गई। ऐसे लाइजनिंग अफसर तो हटने तय हैं जो दो वर्ष से अधिक समय से तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग इनकी सूची तैयार कर रहा है।
एक दारोगा को मंदिर की ड्यूटी से हटाया भी जा चुका है। लगभग 50 इस तरह के कर्मचारी हैं, जिन्हें जल्द ही इस व्यवस्था से बाहर किया जा सकता है। यह भी बताया गया कि संबंधित विभाग के अधिकारी ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन से इस सिलसिले में वार्ता भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अभी 11 KM भी नहीं बनी राम वनगमन सड़क, चित्रकूट में पांच जगहों पर पड़ीं दरारें; गुणवत्ता पर उठे सवाल
गत दिनों ट्रस्ट ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे पर शिफ्ट किया। चार कर्मचारियों को मंदिर परिसर से हटाते हुए तीर्थ क्षेत्रपुरम भेजा, तो वहीं एक कर्मचारी ने त्यागपत्र दिया। साथ ही एक ने कम मानदेय मिलने का जिक्र करते हुए नौकरी छोड़ दी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन ने बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन न उठने से पक्ष नहीं लिया जा सका।
