Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gas Cylinder की कमी के बीच निर्बाध चलेगी सीता रसोई, 200 कमर्शियल सिलिंडर की खेप पहुंची

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 05:50 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या में गैस सिलिंडर की कमी के बावजूद, राम मंदिर की सीता रसोई में रामलला का भोग अब निर्बाध रूप से बनता रहेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रवीण तिवारी, अयोध्या। राम मंदिर की सीता रसोई में निर्बाध रूप से रामलला का भोग बनाया जाता रहेगा। इसके लिए फिलहाल वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की व्यवस्था कर ली गई है।

    मंदिर स्थित सीता रसोई में भगवान का भोग बनता है। इस रसोई के अलावा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संबंधित अन्य भोजनालयों के संचालन का भी संकट दूर हो गया है। ट्रस्ट के नाम से दो सौ वाणिज्यिक गैस सिलिंडर का आवंटन किया गया है। पहली खेप भी पहुंच गई हैं।

    आवंटन प्राप्त होने के बाद अब ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित होने वाले विविध प्रकल्पों के भोजनालयों का समुचित संचालन हो पाएगा। इसकी पुष्टि जिला पूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने की है।

    दरअसल, बीते कुछ दिनों से वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण रामनगरी के होटल, रेस्टोरेंट सहित भोजन के छोटे-छोटे प्रतिष्ठान भी बंद होने की कगार पर आ गए हैं। कई होटलों ने रेस्टोरेंट काे तो बंद ही कर दिया है। कई ने काेयले की भठ्ठी का प्रबंधन कर किचेन संचालन की शक्ति जुटाई है।

    गैस की किल्लत के प्रभाव राम मंदिर परिसर के बगल में संचालित हो रही राम रसोई पर पड़ा तो हलचल मच गई। यहां भी एक प्रहर का भोजनालय बंद है। यहां पर नित्य पांच से दस हजार भक्त निश्शुल्क भोजन करते हैं।

    इसके अलावा मंदिर परिसर में संचालित हो रही सीता रसाई, कारसेवकपुरम व तीर्थ क्षेत्र पुरम के अलावा राम निवास मंदिर में मंदिर की व्यवस्था में लगे लोगों व कर्मचारियों के भोजन का प्रबंधन होता है। इसमें से कुछ जगहों पर गैस की किल्लत महसूस की गई।

    खबरें और भी

    सूत्र बताते हैं कि ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की और सिलिंडर की डिमांड बताई, तब जाकर दो सौ वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति को हरी झंडी मिली है।

    पूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रामजन्मभूमि के लिए पहली खेप आई है, इसी में से वहां संचालित सभी प्रतिष्ठानों को गैस की आपूर्ति की जाएगी।