अत्याधुनिक स्मार्ट होगा लखनऊ-गोरखपुर हाईवे, एटीएमएस प्रणाली से पूरे कॉरिडोर की होगी निगरानी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने लखनऊ-अयोध्या और अयोध्या-गोरखपुर खंड पर अत्याधुनिक एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) स्थापित करने ...और पढ़ें

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे होगा अत्याधुनिक स्मार्ट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के लखनऊ-अयोध्या एवं अयोध्या-गोरखपुर खंड पर अत्याधुनिक एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) स्थापित करने का फैसला लिया है। यह परियोजना हाईवे को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने में मददगार होगी।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। ऐसे में लखनऊ से अयोध्या से गोरखपुर तक का यह अधिक व्यस्त है। एटीएमएस प्रणाली के माध्यम से अब इस पूरे कॉरिडोर पर 24×7 निगरानी रहेगी, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और यात्रियों को रियल टाइम जानकारी उपलब्ध होगी।
एनएचएआई परियोजना निदेशक अवनीश सिद्धार्थ ने बताया कि हाईवे पर अत्याधुनिक तकनीक में सीसीटीवी,238 पीटीजेड कैमरे (ऐप से घुमाने वाला), वेरिएबल मैसेज साइन परिवर्तन संदेश (वीएमएस) बोर्ड, व्हीकल एक्ट्यूएटेड स्पीड डिटेक्शन सिस्टम (गति पहचान प्रणाली), इमरजेंसी काल बाक्स, मौसम निगरानी संयंत्र, इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम (आईडीएस) घटना पहचान प्रणाली आदि आधुनिक उपकरण से लैस होंगे।
10 किमी. पर वीडियो इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम (वाइड्स) और एएनपीआर कैमरे लगेंगे, जो ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक नियम उल्लंघन और दुर्घटनाओं का स्वतः पता लगाकर अलर्ट जारी करेंगे। हाईवे की निगरानी के लिए दो एटीएमएस कंट्रोल सेंटर और एक सब कंट्रोल सेंटर स्थापित होंगे।
खबरें और भी
इन केंद्रों से 24 घंटे ट्रैफिक संचालन और निगरानी की जाएगी। अयोध्या-गोरखपुर खंड में डायवर्जन स्थलों पर 52 ट्रैफिक उपकरण लगेंगे। बताया,राम नवमी, दीपावली और अन्य त्योहारों के समय जब यातायात का दबाव बढ़ेगा, तब यह प्रणाली बेहद कारगर साबित होगी।