बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अयोध्या पहुंचे, बोले- चढ़ावा चोरी महापाप, भगवान देंगे दंड
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एसआईटी जांच और देश की कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताया। दोषियों को भगवान भी दंड देंगे और कानून भी ...और पढ़ें
HighLights
एसआईटी जांच और देश की कानून व्यवस्था पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पूरा विश्वास
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर जताया शोक
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर जताया शोक जताने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ।
राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने के प्रकरण पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पाप नहीं, महापाप है। यह कृत्य करने वाले को भगवान इसका दंड देंगे। उन्होंने इस प्रकरण की चल रही एसआईटी जांच और देश की कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताया। दोषियों को भगवान भी दंड देंगे और कानून भी दोषियों को सजा देगा।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि कहा कि सभी आरोपियों को कानून के तहत मिलेगा दंड। हमको तो देश की सरकार और जांच एजेंसियों पर पूरा विश्वास। इस प्रकरण में कई नाम सामने आने पर उन्होंने कहा कि संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के खिलाफ यह सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य को अंजाम देकर लोग श्रद्धा कम करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसी साजिश से सावधान रहने की जरूरत है।