Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपित अविनाश शुक्ला को लेकर पुलिस प्रतापगढ़ रवाना, मिली है 24 घंटे की रिमांड

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 12:20 PM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद अविनाश शुक्ला की पुलिस रिमांड गुरुवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण रजत वर्मा ने 24 घंटे के लिए स्व ...और पढ़ें

    अविनाश शुक्ला---------अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद

    अविनाश शुक्ला---------अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद

    HighLights

    1. अविनाश शुक्ला को चढ़ावा चोरी में मुख्य आरोपित बना सकती है अयोध्या पुलिस

    2. पुलिस अविनाश की निशानदेही पर उन-उन जगहों पर जा सकती है, जहां रकम छिपाई गई

    3. आरोपियों की व्हाट्सएप चैट में रकम पार करने और उसके बंटवारे को लेकर बातचीत मिली

    डिजिटल डेस्क, अयोध्या। राम नगरी में मंदिर से चढ़ावा चोरी के आठ नामजद में से एक अविनाश शुक्ला के घर से 20 लाख से अधिक की धनराशि और विदेशी मुद्रा के साथ गहने मिलने के बाद से उसके ऊपर तगड़ा शिकंजा कस गया है। अयोध्या पुलिस को अविनाश की 24 घंटे की रिमांड मिलते ही टीम उसके पैतृक आवास प्रतापगढ़ रवाना हो गई, जहां से उसके भाई का नोटों की गड्डियों के साथ वीडियो वायरल हुआ था।

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपित अविनाश शुक्ल को विशेष न्यायाधीश ने 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसके बाद पुलिस अविनाश को उसके पैतृक निवास प्रतापगढ़ ले गई है। वहां पर टीम उसके पहले और अबके रहन-सहन के बारे में आगे की छानबीन करेगी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के मोबाइल से बेहद पुख्ता साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। कई आरोपियों की व्हाट्सएप चैट में रकम पार करने और उसके बंटवारे को लेकर बातचीत मिली है।

    अविनाश की 24 घंटे की पुलिस रिमांड

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद अविनाश शुक्ल की पुलिस रिमांड गुरुवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण रजत वर्मा ने 24 घंटे के लिए स्वीकृत कर दी है। अविनाश के पास से ही अब तक सबसे ज्यादा बरामदगी हुई है। उसी के पास से यूएस डालर व अन्य जेवरात मिले हैं। राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला को कस्टडी में लेकर पुलिस शुक्रवार को उसके घर प्रतापगढ़ रवाना हो गई है। इससे पहले गुरुवार शाम छह बजे प्रतापगढ़ की महेशगंज पुलिस अविनाश के घर बाबूपुर नारियवा गांव पहुंची थी। एक घंटे तक उसके माता-पिता से पूछताछ की थी। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रतापगढ़ के मुख्य आरोपित अविनाश शुक्ला के कमरे से 20 लाख रुपये मिलने के बाद अब उसके भाइयों के नए घर भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

    सोने-चांदी के जेवर समेत मोटी रकम ठिकाने लगाई

    अविनाश से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उसने सोने-चांदी के जेवर समेत मोटी रकम ठिकाने लगाई है। पुलिस अविनाश की निशानदेही पर उन-उन जगहों पर जा सकती है, जहां रकम छिपाई गई है। अविनाश मंदिर में चढ़ावे की गिनती का काम करता था। उसके घर से मंदिर का संदूक, 20 लाख नकद, 1000 से ज्यादा डॉलर और गहने मिले थे। राम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वालों में सबसे अधिक 20 लाख 39,220 हजार कैश अविनाश शुक्ला के पास मिला है। इसके अलावा 1121 डॉलर यानी करीब एक लाख छह हजार रुपए की विदेशी मुद्रा और सोने-चांदी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है।

    खबरें और भी

    अविनाश शुक्ला के कमरे से मिला राम राज्य कोष का संदूक

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद किया। जिस पर लाल रंग से राम राज्य कोष लिखा हुआ है और एक पेटीएम क्यूआर कोड भी लगा है। बीते दिनों हुई छापेमारी का वीडियो अब सामने आया।

    भाई से साथ योग सेंटर में रहता

    अविनाश शुक्ला अयोध्या के कौशलपुरी क्षेत्र में संचालित एक योग सेंटर में अपने भाई के साथ रहता था। वहां पर उसका एक बड़ा बक्सा रखा हुआ था। छापेमारी के दौरान उस बक्से से एक काले रंग का बैग और एक रामराज्य कोष लिखा हुआ छोटा बक्सा मिला था। अविनाश को उसका भाई अभिषेक यहां लेकर आया था, जो बीते डेढ़ वर्ष योग केंद्र में रह रहा था। यहां आने के कुछ दिन बाद अविनाश की नौकरी राम मंदिर में लग गई थी। अविनाश का भाई अभिषेक पिछले दस वर्ष से यहां रह रहा था। ‍भाई अभिषेकप्राइवेट स्कूल में नौकरी कर रहा था।

    जांच के दायरे में भाइयों के बने नए घर

    प्रतापगढ़ में बाबूपुर नरियावां के मुख्य आरोपित अविनाश शुक्ला के कमरे से 20 लाख की नकदी मिलने के बाद अब उसकी छानबीन उसके घर तक होगी। उसके भाइयों के बने नए घर भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। एक तरह से उसका पूरा परिवार रडार पर है। अविनाश के पकड़े जाने के बाद जांच चल ही रही थी कि उसके भाई के प्रसारित वीडियो में दिख रहे नोटों के बंडल ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। अब इससे यह संकेत मिला है कि रुपये का बंटवारा और निवेश कई लोगों के साथ हुआ होगा। ऐसे में अयोध्या पुलिस जांच तेज करेगी। अविनाश के अन्य भाइयों के इतिहास भूगोल का भी पता लगाएगी।

    अविनाश के भाई का वीडियो बहुत कुछ इशारा कर रहा है। रुपये का इस तरह से प्रदर्शन करने वाला युवक बहुत साधारण परिवार का है, उसके पास रुपये लेकर रील बनाने के पैसे कहां से आए, इसकी तह में पुलिस जाएगी। अब पूरे परिवार पर कानून का शिकंजा कसेगा। यही नहीं अविनाश के भाइयों का नया मकान हाल ही में बना है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे गए हैं सभी 8 आरोपी, CCTV से रखी जा रही नजर

    माता-पिता पुराने घर पर रहते हैं, लेकिन बेटों का नया मकान किस पैसे से बना, अब इसकी भी छानबीन होगी। अविनाश के साथ अमित शुक्ला पर भी कार्रवाई हो सकती है। उसके बैंक खातों के भी जांच हो सकती है। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय का कहना है कि अयोध्या पुलिस जांच में सहयोग चाहेगी तो दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी के आरोपित के भाई का नोटों के बंडल के साथ Video वायरल, अविनाश और उसके रिश्तेदारों से हो सकती है पूछताछ