विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बढ़ सकती हैं सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद की मुश्किलें? चढ़ावा चोरी का स्वांग रचने पर अयोध्या कोर्ट पहुंचा केस

Updated: Tue, 25 Aug 2026 09:53 AM (IST)

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की अर्जी ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. संसद में भगवा वस्त्र पहनकर चढ़ावा चोरी का स्वांग रचा गया।

  2. पप्पू यादव, राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद पर मुकदमा दर्ज।

  3. हिंदू महासभा के प्रवक्ता मनीष पांडेय ने अर्जी दी।

संवाद सूत्र, अयोध्या। संसद परिसर में बीती 31 जुलाई को भगवा वस्त्र धारण कर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना का स्वांग रचने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया। घटना को लेकर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने तीन सांसदों के विरुद्ध मुकदमा प्रस्तुत किया है।

मनीष पांडे ने सांसद पप्पू यादव उर्फ राजीव रंजन, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने को लेकर अर्जी अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वितीय के न्यायालय में दी है। न्यायालय ने इसे स्वीकार करते हुए पुलिस आख्या तलब की है। प्रकरण की अगली सुनवाई 31अगस्त को होगी। 

शिकायतकर्ता का है ये कहना

शिकायतकर्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में साधु का वेश धारण कर भगवा वस्त्र और हिंदू प्रतीकों का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है, वहां ऐसे कृत्य की अपेक्षा नहीं की जा सकती। इसकी शिकायत स्थानीय थाने व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से किए जाने पर सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- अयोध्या से दिल्ली के लिए अब सुबह मिलेगी सीधी उड़ान, 1 सितंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस का नया शेड्यूल 

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच ट्रस्ट प्रबंधन में बदलाव, CEO संभालेंगे व्यवस्था; प्रशासनिक बोझ से मुक्त होंगे ट्रस्टी