अयोध्या से दिल्ली के लिए अब सुबह मिलेगी सीधी उड़ान, 1 सितंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस का नया शेड्यूल
अयोध्या से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा करने वालों को राहत मिली है, क्योंकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह की ...और पढ़ें

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा: जागरण
HighLights
अयोध्या से दिल्ली के लिए सुबह की उड़ान फिर शुरू।
एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 सितंबर से सुबह 9 बजे उड़ेगी।
यात्रियों को दिल्ली के लिए सुबह की सुविधा मिलेगी।
संवाद सूत्र, अयोध्या। रामनगरी से हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब फिर से सुबह दिल्ली के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इसका संचालन एक सितंबर से होगा। दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अब शाम चार बजकर 20 मिनट के बजाय सुबह नौ बजे से सीधी उड़ान भरेगी।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरलाइंस अपने शेड्यूल में बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे दिल्ली जाने के लिए सुबह के समय भी यात्रियों को सीधी उड़ान का लाभ मिल सके।
इससे पहले यहां से सुबह के समय दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया था। तीन फ्लाइटें संचालित भी होती रहीं तो वह दोपहर व शाम को प्रस्थान करती रहीं।
30 अक्टूबर से बढ़ेगी फ्लाइटाें की संख्या
राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ था। उस समय यहां से प्रतिदिन लगभग एक दर्जन उड़ाने होती थीं। इसमें अहमदाबाद, मुबई, दिल्ली, चेन्नई व पुणे आदि शहरों के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस व आकासा एयर सहित अन्य कई एयरलाइंस की फ्लाइटें संचालित हो रही थीं।
इंडिगो व आकासा की एक-एक फ्लाइट
उस समय दिल्ली के लिए सुबह हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन कुछ समय बाद सुबह के समय फ्लाइट बंद कर दी गई। वर्तमान में भी रामनगरी के एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए तीन फ्लाइटें संचालित हो रही हैं। लेकिन इनमें सुबह के समय एक भी फ्लाइट नहीं है। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस के अलावा इंडिगो व आकासा की एक-एक फ्लाइट शामिल हैं।
इन शहरों के लिए भी हवाई सेवाएं
आकासा एयर दोपहर 12 बजे व इंडिगो की फ्लाइट शाम चार बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है। मौके पर इंडिगो की चार, आकासा, एलायंस एयर व एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित कुल सात फ्लाइटें अलग-अलग शहरों के लिए संचालित हैं। दिल्ली के अलावा ये फ्लाइटें अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई व हिसार के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी: सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते पर आज कोर्ट का फैसला, अन्य आरोपितों की अर्जी पर भी सुनवाई
मुंबई के लिए एक और फ्लाइट की सुविधा मिल सकेगी
एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शीतकालीन समय सारिणी के अनुसार 30 अक्टूबर से फ्लाइटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसमें रामनगरी से मुंबई के लिए एक और फ्लाइट की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में मुंबई के लिए मात्र एक ही फ्लाइट संचालित है।
