'विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास'; अयोध्या में बोले सीएम योगी
CM Yogi Adityanath: भदरसा का चेयरमैन गुस्ताखी कर रहा था। अयोध्या का भदरसा अब भरतनगर भरतकुंड कहलाएगा। भरत जैसा भाई दुनिया में नहीं मिलेगा। अयोध्या ने ...और पढ़ें
HighLights
अयोध्या के सोहावल में मुख्यमंत्री ने किया 432 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, हम कर रहे राम नगरी का विकास
मुख्यमंत्री ने बदला दो नगर पंचायतों का नाम, खिरौनी अब मां ज्वाला देवी और भदरसा का नाम भरतनगर भरतकुंड
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की घटना के बाद पंद्रह दिन में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।
राम मंदिरनगरी के मंदिरों से चढ़ावा चोरी की घटना के बाद पंद्रह दिनों दिन में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय लोकदल के नेता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। अयोध्या की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल में मुख्यमंत्री ने 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद प्रदेश में भाजपा और अन्य सरकारों के कार्यकाल की तुलना भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और जनकल्याण प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बने, यही उनकी डबल इंजन सरकार का संकल्प है।
सपा ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पर एक सरकार ऐसी भी थी, जो रामभक्तों पर गोली चलवाती थी। उन्होंने आगे कहा, ''समाजवादी पार्टी (सपा) ने हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था और हमने अयोध्या को सांस्कृतिक राजधानी बनाने का कार्य किया। आज अयोध्या तीनों लोकों से प्यारी बन गई है। हमने अयोध्या की तस्वीर बदली। यहां पर तो हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया गया। विपक्ष ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई थी। अब यहां सर्वधर्म समभाव सम्भाव पर जोर है।''
'क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा पाएंगी'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया। न सड़क, न बिजली, न पानी, कोई व्यवस्था नहीं थी और तो और जो लोग आस्था की बात करते हैं, उन्होंने तो हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज का आयोजन किया था। क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर पाएगी। तो फिर, उन्होंने यह पाप क्यों किया। सपा और कांग्रेस से सवाल, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर पाएंगी।
खबरें और भी
अयोध्या का भदरसा अब भरतनगर भरतकुंड कहलाएगा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां भदरसा का चेयरमैन गुस्ताखी कर रहा था। अयोध्या का भदरसा अब 'भरतनगर भरतकुंड' कहलाएगा। मुख्यमंत्री ने भदरसा का नाम बदलकर भरतनगर भरतकुंड किया और अब भदरसा नगर पंचायत की नई पहचान भरत नगर भरत कुंड के रूप में होगी। उन्होंने कहा कि भरत जैसा भाई दुनिया में नहीं मिलेगा। अयोध्या ने राम, लक्ष्मण और भरत दिया।
अब अयोध्या तो चमक-दमक रही
सोहावल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का के लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद कहा कि अब अयोध्या तो चमक-दमक रही है और है। यही चमक-दमक विपक्ष को अच्छी नहीं लग रही है। यहां के लोग पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं, जो तो सपा सहित अन्य कई दलों दल को सुहा नहीं रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, '' कि अच्छा विधायक चुनने पर यहां का विकास हो रहा है। लंबे समय तक अयोध्या उपेक्षित रही है। अब अयोध्या की दुनियाभरदुनिया भर में चर्चा होती है। जब विकास लोक-कल्याण से जुड़ता है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है, तब सुशासन जनविश्वास का आधार बनता है।''
उन्होंने कहा कि यहां पर जो सिंगल लेन सड़कें सड़के थीं, थी अब वे दो और फोरलेन में बदल चुकी हैं। अयोध्या की कनेक्टिविटी हर ओर से बेहतर हुई है, है। चाहे वह एयर कनेक्टिविटी हो, रेलवे हो अथवा बस। यहां का हर नागरिक अब बेहद सुरक्षित महसूस कर रहा है और कभी भी कहीं आ-जा सकता है।
नीति स्पष्ट हो तो नियंता करता है अपने आप सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं। नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है। आज वह अयोध्या में दिखाई देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देता है। कोई सोचता था, अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा। ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे। एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे। आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग आज अयोध्या का जो विरोध कर रहे हैं, वो इसलिए विरोध कर रहे हैं, वो नही कर पाए थे,इसलिए बुरा लग रहा है कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर क्यों हो गया।
रैन बसेरा निषादराज गुह के नाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रैन बसेरा निषादराज गुह के नाम पर हो गया तो सपा और कांग्रेस को यही बुरा लगता है कि निषादराज के नाम पर वो नहीं कर पाए। हमने तो यहां किया ही साथ ही श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा बनवा कर रखा है,जिसको तुम कब्जा करवा रहे थे,वक़्फ़ के नाम पर कब्जा करवा रहे थे। यही अंतर है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की। राम के नाम पर प्रश्न खड़ा किया। रामभक्तों पर गोलियां चलवाई और अयोध्या के नाम पर पहचान का संकट खड़ा किया। डबल इंजन की सरकार आई, भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया, कोई रोक नहीं पाया।
क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगी...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 10, 2026
अयोध्या जी में पवित्र श्री हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों करवाया गया था... pic.twitter.com/9zcgClAbUn