अयोध्या को आज सीएम योगी की सौगात, 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की करेंगे लोकार्पण शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 432 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
सीएम योगी ने अयोध्या में 432 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।
राजकीय महाविद्यालय, ड्रग वेयरहाउस, गो संरक्षण केंद्र प्रमुख परियोजनाएं हैं।
पर्यटन विकास, ग्रामीण पेयजल योजनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 10 जुलाई को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल में लगभग 432 लाख रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 163 करोड़ रुपये की 86 परियोजनाओं का लोकार्पण व 269 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास उनके हाथों प्रस्तावित है।
लोकार्पण वाली परियोजनाओं में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मसौधा में ट्रांजिट हास्टल, ड्रगवेयर हाउस, बीकापुर में राजकीय महाविद्यालय निर्माण, पर्यटन विकास के अलावा बहुप्रतीक्षित लोहिया पुल के पास निर्मित डाक बंगला, ग्रामीण पेयजल योजना, लोक निर्माण विभाग की सड़क एवं खिरौनी-सुचित्तागंज एवं भरतकुंड-भदरसा के विभिन्न वार्डों की इंटरलाकिंग शामिल हैं।
शिलान्यास में बीकापुर तहसील के मऊ में वृहद गो संरक्षण केंद्र, सुरवारी में सामुदायिक केंद्र भवन का निर्माण, कंपोजिट विद्यालय अरथर का उच्चीकरण,राजकीय व महिला पालीटेक्निक में सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना, बिछिया झील की आर्द्र भूमि का इकाे पर्यटन की दृष्टि से विकास,राजकीय महिला पालीटेक्निक से फोरलेन मार्ग निर्माण, नगर पंचायत बीकापुर, नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा व खिरौनी-सुचित्तागंज के वार्डों में सड़क, इंटरलाकिंग व नाली निर्माण जैसे अनगिनत निर्माण शामिल हैं।