विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या के लिए सरकार ने खोला पिटारा, 92 करोड़ रुपये 16 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Published: Fri, 18 Apr 2025 01:52 PM (IST)

अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 92.46 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। तीर्थ ...और पढ़ें

राम मंदिर - खबर के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर।
राम मंदिर - खबर के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। अयोध्या में पर्यटन विकास एवं अवस्थापना सुविधाओं के उच्चीकरण के लिए 92.46 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इस संबंध में प्रस्ताव तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद ने भेजे थे। कार्यदायी संस्था उप्र प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. है।

ज्यादातर में कार्य शुरू है। साकेत सदन समेत कुछ परियोजनायें अंतिम चरण में हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की विज्ञप्ति सूचना विभाग कार्यालय से जारी है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के प्रस्ताव पर ब्लाक तारुन में स्थित कम्हरिया बाबा मंदिर का पर्यटन विकास, राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा एवं पर्यटन सुविधायें, अयोध्या में पावन नगरी से जुड़े मखौड़ा, भरतकुंड, श्रावण क्षेत्र, श्रृंगी ऋषि का आश्रम और दशरथ समाधि स्थल का सुंदरीकरण तथा ठाकुर राम जानकी नई पंचायती मंदिर का पर्यटन विकास शामिल है।

सुविधा केंद्र का निर्माण

मिल्कीपुर स्थित ब्लाक अमानीगंज के रायपट्टी में स्थित गहनाग बाबा धाम व सुचित्तागंज सोहावल एवं तुलसीदास छावनी मंदिर का पर्यटन विकास, सरयू नदी के राजघाट के निकट एंफीथिएटर एवं फूड कोर्ट का निर्माण, अयोध्या के साकेत सदन में पंचकोसी, चौदहकोसी एवं चौरासी कोसी परिक्रमा संग्रहालय एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण तथा ब्लाक मसौधा के ग्राम अबनपुर सरोहा में ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण होना है।

पर्यटन मंत्री के मंत्री के अनुसार अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ, जन्मभूमि पथ, मिनिस्टिंग फैन, कैनोपी आदि के साथ वार्ड संख्या-13, आचार्य नरेंद्रदेव के परिक्षेत्र में स्थित गुलाबबाड़ी, कौशलेश सदन,भास्कर भवन व अयोध्या स्थित संत निवास का सुंदरीकरण के अलावा गुप्तारघाट के सामने यात्रियों की सुविधा के लिए गजीबो बेंच व प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।