Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या आएंगे गुयाना के उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव, राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 09:37 PM (IST)

    गुयाना के उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं। वे राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे और रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण करेंगे। ...और पढ़ें

    शनिवार को अयोध्या आएंगे गुयाना के उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव।

    शनिवार को अयोध्या आएंगे गुयाना के उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारत दौरे पर आए गुयाना के उप राष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं। वह राम मंदिर में पहुंच कर रामलला का दर्शन-पूजन भी करेंगे। दर्शन के बाद वह रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण कर मंदिर निर्माण की भव्यता का अवलोकन करेंगे।

    उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां कर ली हैं। जिला प्रशासन ने उनके भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की है। उप राष्ट्रपति शनिवार सुबह 9:40 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत होगा।

    इसके बाद वह 9:50 बजे राम मंदिर जाएंगे। वह लगभग पांच घंटे तक रामजन्मभूमि परिसर में रहेंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे विशेष विमान से जामनगर, गुजरात के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

    भारतीय मूल के डॉ. जगदेव के पूर्वज अयोध्या से ही सटे अमेठी जिले के गांव पूरे ठाकुरैन से जुड़े रहे हैं। उप राष्ट्रपति डा. भरत जगदेव इन दिनों भारत के दौरे पर आए हैं। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआइ इम्पैक्ट समिट-2026 में भी हिस्सा लिया है।

    देश में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया था। उनके दौरे को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित गुयाना और भारत के पारस्परिक संबंध को मजबूती प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

    खबरें और भी