HCL गूवी का रामायण विश्वविद्यालय के साथ MOU, AI और बिजनेस एनालिटिक्स की ट्रेनिंग में मिलेगा विशेषज्ञों का अनुभव
महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय और एचसीएल गूवी ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग-संबंधी व्यावहारिक प्रशि ...और पढ़ें

HCL गूवी का रामायण विश्वविद्यालय के साथ एमओयू।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय और एचसीएल ग्रुप के साथ समझौता (एमओयू-मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है, ताकि वे भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।
यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026–27 से बीटेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) और एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) के छात्रों के लिए शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर कुलपति प्रो. डॉ. भानु प्रताप सिंह और एचसीएल की तरफ से एचसीएल गूवी के जनरल मैनेजर विनोद श्रीनिवासन और सीनियर मैनेजर निशिकांत कुमार मौजूद रहे। इस समझौते के तहत छात्रों को ऐसे पाठ्यक्रम में शिक्षित-प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस क्रम में बीटेक के छात्रों को पाइथान प्रोग्रामिंग, डेटा हैंडलिंग, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग जैसी तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। एचसीएल गूवी के विशेषज्ञ लाइव क्लासेस लेंगे, साथ ही रिकार्डेड लेक्चर भी उपलब्ध होंगे, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ सकेंगे।
इसके अलावा, असाइनमेंट, क्विज़ और प्रोजेक्ट्स के जरिए छात्रों का नियमित मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्र तैयार करना है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हों।
खबरें और भी
इस दौरान छात्रों को नई तकनीकों और वास्तविक समस्याओं पर काम करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी समझ और कौशल दोनों मजबूत होंगे। यह समझौता भविष्य में विश्वविद्यालय और एचसीएल गूवी के बीच शैक्षणिक और शोध से जुड़े अन्य अवसरों को भी बढ़ावा देगा।