विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश को फिर मिला मौका, अब सात अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

Updated: Tue, 01 Sep 2026 02:06 PM (IST)

चढ़ावा चोरी मामले के आरोपित लवकुश मिश्र को विकास प्राधिकरण ने उनके निर्माणाधीन मकान पर सुनवाई का एक और अवसर दिया है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी लवकुश।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी लवकुश।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अयोध्या। चढ़ावा चोरी मामले के आरोपित लवकुश मिश्र को विकास प्राधिकरण ने फिर से सुनवाई का अवसर दिया है। उसके निर्माणाधीन मकान की सुनवाई अब सात अक्टूबर को होगी।

इससे पहले भी सुनवाई को लेकर प्राधिकरण कई तिथियां घोषित कर चुका है। बीते 15 जुलाई को ही सुनवाई का अंतिम अवसर दिया गया था। इस पर सुप्रिया ने प्राधिकरण से एक माह का समय मांगा था। इसके बाद से प्राधिकरण की ओर से अब तक लगातार तिथियां घोषित कर रहा है।

अवैध निर्माण को लेकर जारी पहली नोटिस के बाद से अब तक लगभग दो माह का समय बीत गया। इतने दिनों में नियोजन विभाग ने ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। नियोजन की रिपोर्ट के अनुसार महायोजना 2031 के भाग ''क'' में घोषित ''ब्लू जोन'' में लवकुश का मकान निर्माणाधीन है, जहां आवासीय भवन का निर्माण प्रतिबंधित है।

यह क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सेक्टर-एक का बनबीरपुर गांव है। प्राधिकरण के सचिव राजेश मिश्र ने बताया कि अब तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी मिली है, जिसे ठीक कराया जा रहा।

यह भी पढ़ें- बढ़ सकती हैं सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद की मुश्किलें? चढ़ावा चोरी का स्वांग रचने पर अयोध्या कोर्ट पहुंचा केस