Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुर्का पहनकर प्रेमी-प्रेमिका ने नकली तमंचे की मदद से आभूषण व्यापारी को लूटा, दोनों गिरफ्तार

    By Ravi Srivastava Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 03 Apr 2026 05:01 PM (IST)

    Ayodhya Crime: मवई में नेवरा के राहुल कुमार एवं बाबा बाजार के मथा नेवादा अहिरन का पुरवा की पायल कोरी के पास से लूटे गए आभूषण एवं नकली पिस्तौल तथा बाइक ...और पढ़ें

    लूटे गए आभूषण एवं नकली पिस्तौल तथा बाइक बरामद की गई है

     लूटे गए आभूषण एवं नकली पिस्तौल तथा बाइक बरामद की गई है

    HighLights

    1. पुलिस ने लूटपाट के आरोपित राहुल व पायल को पकड़ा

    2. नकली तमंचा, बाइक और लूटा गया 26 ग्राम सोना बरामद

    3. महिला के हाथ में पिस्तौल देखकर दहशत में था व्यापारी

    4. रुपये की थी आवश्यकता तो नकली पिस्तौल लेकर निकल पड़े लूटने

    5. सीसीटीवी कैमरे की मदद से 24 घंटे में दोनों आरोपितों तक पहुंची पुलिस

    संवाद सूत्र, अयोध्या। पुलिस ने गुरुवार को आभूषण व्यापारी को लूटने में वाले युवक एवं नकाबपोश युवती को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी-प्रेमिका को धन की जरूरत हुई तो नकली पिस्तौल लेकर आभूषण व्यापारी के पास पहुंचे। युवती ने बुर्का पहना था और नकली पिस्तौल दिखाकर लूट की।

    इनसे पूछताछ में घटना कारण सामने आया है। दोनों को रुपये की आवश्यकता थी, तो नकली पिस्तौल लेकर लूटपाट करने निकल पड़े। पुलिस के अनुसार दोनों ने पहली बार कोई अपराधिक घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पत्रकार वार्ता में घटना रहस्योद्घाटन किया।

    एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए लोगों में मवई में नेवरा के राहुल कुमार एवं बाबा बाजार के मथा नेवादा अहिरन का पुरवा निवासी पायल कोरी है। दोनों के पास से लूटे गए आभूषण एवं नकली पिस्तौल तथा बाइक बरामद की गई है।

    घटना रुदौली के कोठी मोहल्ले की है। पूरे रसूलबक्श निवासी महेश कुमार के आभूषण की दुकान मुहल्ला कोठी के पुराना बाजार में स्थित है। नकाबपोश महिला गुरुवार को ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची और आभूषण दिखने के लिए कहा। दुकानदार ने महिला के सामने आभूषण रख दिए। कुछ देर बाद महिला बाहर निकल जाती है।

    खबरें और भी

    आसपास का जायजा लेकर वह वापस दुकान में आई और व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर काउंटर पर रखा आभूषण लेकर भाग निकली। बाहर खड़े बाइक सवार अपने साथी के साथ वह भाग निकली थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान एवं गिरफ्तारी की गई है।

    व्यापारी ने पुलिस कार्रवाई पर जताई संतुष्टि

    आभूषण व्यापारी महेश कुमार ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने बताया कि महिला को देखकर आभास ही नहीं हुआ कि यह गहने लूटने के लिए आई है। महिला के हाथ में पिस्तौल देकर दहशत व्याप्त हो गई थी। स्थानीय पुलिस की तत्परता सराहनीय है। घटना के बाद तत्काल पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया।

    गुरुवार की शाम बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कुछ देर बाद महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी हुए आभूषण भी बरामद हो गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जान मोहम्मद ने बताया कि दिनदहाड़े हुई इस घटना ने व्यापारियों के सामने एक चुनौती खड़ी कर दी है। इसके लिए जल्द व्यापार मंडल की एक बैठक आहुति की जाएगी, जिसमें व्यापारी सुरक्षा पर चर्चा होगी।

    प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि जल्द ही पुलिस प्रशासन ऐसी जघन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलायेगा। गुरुवार को ही कुछ ही घंटे के भीतर मलिकजादा में सभासद मोहम्मद शाहिद ''भोलई के घर लूट की दूसरी घटना का टीवी फुटेज न मिल पाने के कारण अभी पुलिस खुलासा नहीं हो पाई है, जिसमें महिला और उसके साथी ने घर में घुसकर लगभग छह लाख रुपये के आभूषण लूटे लिए।