राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम की नगरी अयोध्या में एक और पाप, सरयू नदी में बीयर और मटन पार्टी
Video Viral From Ayodhya: कुछ युवक मां सरयू की अविरल धारा के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं जो कैमरे में कैद भी किया गया है। ...और पढ़ें
HighLights
पुलिस ने चार में से तीन युवकों को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सरयू नदी के गुप्तार घाट का
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। भारत की प्रख्यात धार्मिक नगरी अयोध्या में पाप लगातार बढ़ता जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी में मर्यादा ताक पर रख दी गई है। राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने जैसे पाप के बाद अब पवित्र सरयू नदी को अपवित्र करने का घृणित कार्य किया गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
मां सरयू की अविरल धारा के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी करने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई कैंट पुलिस ने लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद व जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है।
अयोध्या में मां सरयू की मर्यादा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राम नगरी से मां सरयू की अविरल धारा के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरयू के गुप्तारघाट पर नाव में मटन और बीयर पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
वीडियो में युवक ने किया खुलासा
वीडियो बना रहे युवक ने साथ में अन्य युवकों का परिचय कराते हुए कहा कि भईया आज बहुत समय बाद मटन का पार्टी हुआ। हमारे साथ प्रिय मित्र लवकुश निषाद, साथ में राजकुमार निषाद और बड़े भईया जितेंद्र निषाद हैं। उसने आगे बताया कि हम लोगों ने बकरे की पार्टी की। इस दौरान चारों युवक मस्ती से बकरा खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
खबरें और भी
'एक आदमी की कमी महसूस हो रही है'
इसमें उसने एक युवक की कमी होना भी बताई है। उसने कहा कि हमारे मित्र अमरजीत निषाद की कमी हुई है। ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि हमारे दोस्त से हमारी मुलाकात कराएं। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में खलबली मच गई और पुलिस ने मामले में तीन गिरफ्तारी की हैं।
आयोजक की मजेदार बातें सुनिए
भइया आज बहुत समय बाद मटन का हुआ पार्टी। हमारे प्रिय मित्र लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद, साथ में बड़े भैया जितेंद्र निषाद।
आज हम लोगों ने बकरे का "भुसुड्डी" किया।
और बकरे की पार्टी में.. भइया दिल जीत लिया.. भइया कैसा बना था बकरा।
(साथी प्लेट से एक पीस उठाकर कहता है..)
एक नंबर.. एक नंबर भइया.. सबको मजा आ गया..
फिर आयोजक कह रहा है, ईश्वर से कृपा करता हूं.. ऐसे ही महीने दो महीने में हो, लेकिन मजा आ जाए।
वीडियो राम नगरी में सरयू नदी के तट गुप्तारघाट का
वीडियो राम नगरी में सरयू नदी के तट गुप्तारघाट का बताया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गुप्तार घाट पर मां सरयू की अविरल धारा में स्नान करने के बाद रामलला और हनुमान गढ़ी का दर्शन पूजन करते हैं। यहां पर निषाद समुदाय के चार युवक नाव पर बैठकर बीयर और मटन पार्टी कर रहे हैं। चारों युवक गुप्तारघाट के निवासी हैं। वायरल वीडियो थाना कैंट क्षेत्र में गुप्तार घाट सरयू नदी का है।