Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना जेब वाले कर्मचारी ही करेंगे दान की गिनती, द्विस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था; चढ़ावा चोरी के बाद क्या-क्या बदला? 

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 01:56 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद दान गणना की प्रक्रिया में अब द्विस्तरीय सुरक्षा निगरानी लागू की गई है। ...और पढ़ें

    चढ़ावा चोरी के बाद दान की गिनती का बदला नियम।

    चढ़ावा चोरी के बाद दान की गिनती का बदला नियम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रमोद दुबे, अयोध्या। चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर संवेदनशीलता बरकरार है। जांच पड़ताल जारी है। चोरी के बाद चढ़ावा गणना की प्रकिया बदल गई है। यह प्रक्रिया अब द्विस्तरीय सुरक्षा निगरानी में हो रही है।

    इसमें पुलिस के अलावा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निजी सुरक्षा एजेंसी को भी सौंपी गई है। एजेंसी एसआइएस (SIS) के कर्मियों को गणना द्वार पर तैनात किया गया है। यहीं पर पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं।

    इस दो स्तर की जांच के पश्चात ही तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के तलघर में स्थित गणना कक्ष में कोई कर्मचारी प्रवेश हासिल कर पाता हैं। साथ ही निकलने के पहले भी कर्मियों की पूरी तलाशी होती है।

    कुल 23 कर्मचारी करते हैं दान की गिनती

    कोई सामग्री कक्ष में नहीं जा रहा पा रही। एक पाली में लगभग छह से अधिक सुरक्षा कर्मी एक साथ लगाए जाते हैं। हालांकि इस पर ट्रस्ट अधिकारियों की ओर से अभी तक बयान जारी नहीं किया गया है।

    गणना में इस समय कुल 23 के करीब कर्मचारी लगे है, जो सुबह दस से लेकर रात्रि आठ बजे तक गणना करते हैं।

    कक्ष को लॉक करने के बाद मिलती है बाहर जाने की अनुमति

    अयोध्या : गणना कक्ष की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही चढ़ावे की गणना को पूरी तरह से सख्त कर दिया गया है। सुबह दस से लेकर आठ बजे तक ही गणना होती है। यहां धनराशि गिनने व इसे व्यवस्थित करने के साथ ही कक्ष को समय से बंद करने का निर्देश है।

    ram-mandir-(3)-1783637522040_v

    साढ़े आठ बजे के बाद कक्ष नहीं खुलता। इसके पहले ही सुरक्षा कर्मी इसे लाक कर अन्य कर्मियों के साथ बाहर जा सकते हैं। इससे पहले अनुमति नही है। यहां एक रजिस्टर में नित्य आने जाने वाले के नाम, मोबाइल नंबर पता आदि अंकित किये जाते हैं।

    बिना नियत यूनिफॉर्म के नहीं मिल पाता प्रवेश

    अयोध्या: गणना कक्ष में उस कर्मचारी को ही प्रवेश मिलता है, जो नीले रंग यूनिफॉर्म में आते हैं। यूनिफार्म में किसी भी प्रकार की जेब प्रतिबंधित है। मोबाइल या अन्य सामग्री काे लेकर भी कोई प्रवेश नहीं कर पा रहा।

    खबरें और भी

    सुरक्षा कर्मी के पास पहुंचते ही पहले कर्मचारी परिचय पत्र दिखाते हैं और फिर मशीन व हाथ से बारी बारी जांच होती है। इस दौरान निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ ही पुलिस के जवान भी इन पर निगाह लगाए रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी: यूपी पुलिस को मिलेगी टिन्नू यादव और भतीजे मनीष की सात दिन की रिमांड? आज आएगा फैसला