Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी: यूपी पुलिस को मिलेगी टिन्नू यादव और भतीजे मनीष की सात दिन की रिमांड? आज आएगा फैसला

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:58 AM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष यादव की सात दिन की कस्टडी रिमांड मांगी है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। ...और पढ़ें

    टिन्नू यादव और मनीष यादव का पुलिस ने मांगा रिमांड।

    टिन्नू यादव और मनीष यादव का पुलिस ने मांगा रिमांड।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। पुलिस को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव और भतीजे मनीष यादव की सात दिन की रिमांड मिलेगी या नहीं? इस पर आज फैसला होगा।

    बता दें कि चढ़ावा चोरी मामले में छह आरोपितों को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद अब पुलिस की नजर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव पर है।

    पुलिस टीम ने गुरुवार को जेल पहुंच कर पहले दोनों से पूछताछ की, इसके बाद दोनों आराेपितों को सात दिनों की पुलिस अभिरक्षा में दिए जाने के लिए आवेदन विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

    वहीं, बुधवार को 14 घंटे की कस्टडी में लिए गए पूर्व बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव व रमाशंकर मिश्र की निशांदेही पर बरामद सामान व नकदी को भी पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

    टिन्नू और मनीष की रिमांड लेगी पुलिस

    जेल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने जेल पहुंच कर टिन्नू यादव व इसके भतीजे मनीष यादव से पूछताछ की है।

    ram-mandir-(3)-1783637522040_v

    इस दौरान इनसे कोई सुराग मिलने पर ही न्यायालय में इन्हें रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया गया। वहीं, पुलिस ने गुरुवार को कुछ बहुमूल्य वस्तुओं को गोपनीय तरीके से सील पैक डिब्बों में रख कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

    नकदी और गहने बरामद कर सकती है पुलिस

    इनमें संपत्तियाें से संबंधित कुछ कागजात, नकदी समेत कुछ आभूषण भी शामिल बताए गए हैं। हालांकि इस दौरान मामले के विवेचक ने कुछ भी बताने से इन्कार किया। माना जा रहा है कि अब पुलिस टिन्नू यादव और इसके भतीजे मनीष यादव को उनके संभावित ठिकानों पर ले जाकर चढ़ावा चोरी से जुड़ी अन्य वस्तुएं व नकदी बरामद कर सकती है।

    खबरें और भी

    इस दौरान विवेचना के समय प्रकाश में आईं कुछ अचल संपत्तियों की भी पहचान कराई जा सकती है। कुछ दिनों पूर्व जांच के दौरान टिन्नू यादव की सआदतगंज में खरीदी गई एक महंगी जमीन सामने आई है। आशंका है कि इसे टिन्नू ने चोरी के धन से ही खरीदा है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट करा रहा प्रायश्चित पूजन, गर्भगृह में 70 वैदिक आचार्यों ने संभाला मोर्चा