राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के आरोपित सुभाष और रमाशंकर की पुलिस कस्टडी रिमांड शुरू, 14 घंटे होगी पूछताछ
Ram Mandir Chadhawa Chori: पुलिस इन दोनों को अभिरक्षा में रख कर पूछताछ करेगी और इनके संभावित ठिकानों पर ले जा चढ़ावा चोरी से जुड़ी वस्तुओं की बरामदगी ...और पढ़ें
HighLights
अयोध्या पुलिस लाइन में की जाएगी दोनों से पूछताछ
पुलिस ने सुबह जिला कारागार से अपनी कस्टडी में लिया
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपित सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा की 14 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड शुरू हो चुकी है। पुलिस ने बुधवार सुबह उन्हें जेल से निकाल कर अपनी अभिरक्षा में लिया। सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक की रिमांड पुलिस को मिली है। दोनों से पुलिस लाइन में पूछताछ की जाएगी।
दो आरोपितों सुभाष श्रीवास्तव व रमाशंकर मिश्र बुधवार सुबह आठ से रात 10 बजे तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने मंगलवार को दोनों आरोपितों का पुलिस रिमांड स्वीकृत किया है। पुलिस इन दोनों को अभिरक्षा में रख कर पूछताछ करेगी और इनके संभावित ठिकानों पर ले जा चढ़ावा चोरी से जुड़ी वस्तुओं की बरामदगी कर सकेगी। दोनों का बयान पूर्व में ही विवेचक ने दर्ज कर लिया था।
विवेचक आशुतोष तिवारी ने बीते शुक्रवार को दोनों आरोपितों का सात दिनों के पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था, लेकिन 14 घंटे की रिमांड न्यायालय ने दी है। सुभाष श्रीवास्तव व रमाशंकर मिश्र की रिमांड विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने मंगलवार को दोनों आरोपितों का पुलिस रिमांड स्वीकृत की।
पुलिस इन दोनों को अभिरक्षा में रख कर पूछताछ करेगी और इनके संभावित ठिकानों पर ले जा चढ़ावा चोरी से जुड़ी वस्तुओं की बरामदगी कर सकेगी। दोनों का बयान पूर्व में ही विवेचक ने दर्ज कर लिया था। विवेचक आशुतोष तिवारी ने बीते शुक्रवार को दोनों आरोपितों का सात दिनों के पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। चढ़ावा चोरी प्रकरण में पहले भी पुलिस चार आरोपितों से कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ कर चुकी है।