Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश के घर से मिले 'रामराज्य कोष' लिखे बक्से पर काशी के भास्कर का दावा, SIT की जांच तेज

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:44 AM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में 'रामराज्य कोष' का एक बक्सा बरामद हुआ है, जिस पर वाराणसी के भास्कर सिंह ने दावा किया है। इस बीच, अधिवक्ता ट्रस्ट के मह ...और पढ़ें

    अविनाश शुक्ल के कौशलपुरी स्थित कमरा से बरामद बाक्स। जागरण

    अविनाश शुक्ल के कौशलपुरी स्थित कमरा से बरामद बाक्स। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस ने 'रामराज्य कोष' का बक्सा बरामद किया, जिस पर भास्कर सिंह ने दावा किया।

    2. अधिवक्ता राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव समेत अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।

    3. आरोपित अविनाश शुक्ल की 48 घंटे की पुलिस अभिरक्षा के लिए अर्जी दी गई।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित अविनाश के कौशलपुरी स्थित योग केंद्र से पुलिस ने 'रामराज्य कोष' लिखा एक बक्सा बरामद किया है, जिस पर पेटीएम क्यूआर कोड लगा है।

    इस बरामदगी के बाद वाराणसी के चितईपुर निवासी भास्कर सिंह ने दावा किया है कि यह संस्था उनकी है और बक्सा उन्होंने ही वहां रखा था। उन्होंने बताया कि इसका खाता अयोध्या के यूको बैंक में है। खाता सक्रिय है लेकिन उस पर लगा क्यूआर कोड पुराना व निष्क्रिय है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

    उधर, फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ता गुरुवार को दोपहर 12 बजे रामजन्मभूमि थाने में तहरीर देने का निर्णय लिया। अधिवक्ता इस मामले में अब तक जांच से दूर रखे गए ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, सदस्य डा. अनिल मिश्र व व्यवस्थापक गोपाल राव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे।

    वहीं इस मामले के विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बुधवार को आरोपित अविनाश शुक्ल की पुलिस अभिरक्षा की मांग की। विवेचक ने 48 घंटे की अवधि के लिए पुलिस अभिरक्षा दिए जाने की अर्जी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण एक्ट रजत वर्मा के न्यायालय में प्रस्तुत की है।

    खबरें और भी

    विशेष अभियोजन अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि बीते सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान आरोपित अविनाश शुक्ल ने न्यायालय से अपने बचाव के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की याचना की। न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को पत्र जारी कर आरोपित को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे गए हैं सभी 8 आरोपी, CCTV से रखी जा रही नजर

    पुलिस अभिरक्षा की मांग और आरोपित के आवेदन पर सुनवाई गुरुवार को होगी। विवेचक ने बीते सोमवार को अविनाश से जेल में पूछताछ किए जाने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी थी। माना जा रहा कि दो दिनों की पूछताछ में उसके पास से कुछ ऐसी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर चोरी हुए सामान की बरामदगी की जा सकती है।

    अविनाश के पास से ही अब तक सर्वाधिक 20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। उसी के खाते से पांच लाख रुपये ट्रस्ट के खाते में वापस भी कराए गए थे।