Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस रिमांड में टिन्नू ने उगले कई राज, सामने आ सकते हैं कई नए नाम

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 06:59 AM (GMT+05:30)

    पुलिस हिरासत में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू यादव ने पूछताछ में कई राज उगले हैं, जिससे नए चेहरों के सामने आने की संभावना है। ...और पढ़ें

    चढ़ावा चोरी के आरोपित रामशंकर यादव टिन्नू को रिमांड पर ले जाती पुलिस

    चढ़ावा चोरी के आरोपित रामशंकर यादव टिन्नू को रिमांड पर ले जाती पुलिस

    HighLights

    1. टिन्नू यादव ने पूछताछ में कई अहम राज उगले।

    2. पुलिस पत्नी की फर्म और बेटे की जमीन की जांच करेगी।

    3. टिन्नू ने स्टेट बैंक के कुछ कर्मियों के नाम बताए।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के आरोपित रामशंकर यादव टिन्नू व उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे अपनी अभिरक्षा में लिया है। दोनों आरोपितों से पुलिस लाइन में सुबह दस बजे से पूछताछ चल रही है।

    पुलिस टीमें मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी, अयोध्या आशुतोष तिवारी के निर्देशन में टिन्नू यादव से लगातार सवाल कर रही हैं। पुलिस के कई सवालों का उसने जवाब दिया है, तो कुछ को लेकर अनभिज्ञता जताई है। पूछताछ में उसने कई अहम राज भी उगले हैं, जिनसे इस मामले में कुछ नए चेहरे सामने आने की बात कही जा रही है।

    पुलिस टिन्नू यादव की पत्नी पूनम यादव के नाम रजिस्टर्ड फर्म सौंदर्य कांस्ट्रक्शन कंपनी पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इसका राज्य कर विभाग में भी रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। साथ ही बेटे के नाम खरीदी गई जमीन भी जांच के दायरे में है। पुलिस रविवार की रात्रि में इन्हें फिर से जेल में निरुद्ध कराएगी।

    न्यायालय से 39 घंटे की कस्टडी रिमांड स्वीकृत हो जाने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को सुबह ही जेल से निकाल कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया था। पहले ताऊ व भतीजे को पुलिस लाइन ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में रखकर दोनों से दस बजे से ही पूछताछ की जा रही है।

    स्टेट बैंक के कर्मियों का भी टिन्नू ने नाम लिया

    सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने टिन्नू यादव से विभिन्न प्रकार के सवाल किए हैं और पहले रिमांड पर लिए गए आरोपितों से मिली जानकारी की पड़ताल की है। एक-एक कर पूरे प्रकरण से जुड़ी जानकारी ली गई। पहले अलग-अलग सवाल हुआ, फिर एक साथ बैठाकर। टिन्नू से यह भी पूछा गया कि वह स्वयं ही चोरी कराता रहा या फिर किसी ट्रस्टी के इशारे पर ऐसा कर रहा था।

    खबरें और भी

    इसमें ट्रस्ट के और कौन से कर्मचारी शामिल रहे हैं, जो अभी सामने नहीं आए हैं। सूत्रों ने बताया कि टिन्नू यादव पहले ताे यही रट लगाए रहा कि वह कुछ नहीं जानता है, उसे फंसाया गया है। जब पुलिस कर्मियों ने अनुकल्प, लवकुश व अविनाश की ओर से कही गई बातों को लेकर सवाल पूछा, तो उसने संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

    वह दानपात्रों की चाभियां किसके कहने पर अपने पास रखता था, इसे उसने नहीं बताया। सूत्रों का कहना है कि उसने कुछ अन्य लोगों के नाम भी लिए हैं, जिन्हें इस चोरी की जानकारी थी। ऐसे में पुलिस इन्हें भी विवेचना के दायरे में ला सकती है। स्टेट बैंक के कर्मियों का भी टिन्नू ने नाम लिया है। उसका कहना था कि चोरी की जानकारी उन्हें भी थी।

    वहीं, भतीजे मनीष यादव ने यह कहा है कि उसे उसके ताऊ ने ही नौकरी पर रखवाया था। पहले तो वह चोरी नहीं करना चाहता था, लेकिन ताऊ के कहने पर वह भी इस खेल में शामिल हो गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस देरशाम टिन्नू को लेकर उसके स्वर्गद्वार मोहल्ला स्थित घर पर भी ले जा सकती है।

    अभी दोनों आरोपितों की निशानदेही पर नकदी या आभूषण नहीं बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के समय टिन्नू के पास से एक लाख तो भतीजे मनीष यादव से दो लाख रुपये बरामद हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद परकोटे के बेसमेंट में शिफ्ट होगा काउंटिंग रूम, श्रद्धालु लाइव देख सकेंगे प्रक्रिया