Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 24 घंटे में एक हजार से अधिक आवेदन, 22 जुलाई को लग सकती है मुहर

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:51 AM (IST)

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए 24 घंटे में एक हजार से अधिक आवेदन मिले हैं, जिनमें पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर भी शामिल हैं। ट्र ...और पढ़ें

    श्रीराम जन्मभूमि। जागरण

    श्रीराम जन्मभूमि। जागरण

    HighLights

    1. 24 घंटे में एक हजार से अधिक आवेदन, पूर्व आईपीएस भी शामिल।

    2. चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट मजबूत कर रहा प्रशासनिक व्यवस्था।

    3. सीईओ पद के लिए अंतिम मुहर 22 जुलाई को लगने की संभावना।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के महज 24 घंटे के भीतर एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का भी नाम शामिल है। आंदोलनकारी सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर चर्चा में रहने वाले ठाकुर का सीईओ पद के लिए आवेदन राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ाने वाला है।

    रामलला के चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट अपनी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने अपनी वेबसाइट पर सीईओ पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों, सामाजिक संगठनों के अनुभवी कार्यकर्ताओं के अलावा संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कुछ पदाधिकारियों के भी आवेदन शामिल हैं।

    देश के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। सीईओ पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू हुई है। ट्रस्ट की चयन समिति 19 जुलाई को बैठक कर सभी आवेदनों की प्रारंभिक जांच और छंटनी करेगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी: आरोपी सुभाष और रमाशंकर की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर, खुलेंगे कई बड़े राज

    यदि आवेदन इसी गति से आते रहे तो उनकी जांच और छंटनी के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी जरूरत पड़ सकती है। माना जा रहा है कि 22 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में नए सीईओ के चयन पर अंतिम मुहर लग सकती है।

    खबरें और भी