अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला में 'श्रीराम' बनेंगे रवि किशन, बॉलीवुड के कई दिग्गज निभाएंगे अहम किरदार
अयोध्या की रामलीला में सांसद रवि किशन भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे, जो 15 से 25 जनवरी तक आयोजित होगी। ...और पढ़ें

अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला में 'श्रीराम' बनेंगे रवि किशन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। बॉलीवुड के सितारों से सज्जित अयोध्या की रामलीला में जाने-माने फिल्म स्टार एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन श्रीराम की भूमिका निभाएंगे।
अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी के अनुसार इस बार अयोध्या की रामलीला शारदीय नवरात्र की जगह 15 से 25 जनवरी तक संयोजित है।
शारदीय नवरात्र यानी 10 से 20 अक्टूबर तक इसी कमेटी की ओर से दिल्ली के मावलंकर हाल में रामलीला संयोजित है। रवि किशन दोनों रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभाएंगे।
भगवान शिव की भूमिका में प्रसिद्ध अभिनेता विंदु दारा सिंह, रावण की भूमिका में अरुण बख्शी, नारद की भूमिका में अवतार गिल, जनक की भूमिका में रजा मुराद होंगे।
बाबी के अनुसार बालीवुड के सितारों से रामलीला की प्रस्तुति संयोजित करनी आसान नहीं होती, किंतु हम यह चुनौती इसलिए स्वीकार करते हैं कि रामलीला पूरे प्रभाव और कला के साथ पूरी दुनिया में प्रसारित-प्रतिष्ठित हो सके।
उन्होंने याद दिलाया कि दूरदर्शन सहित इंटरनेट के विभिन्न माध्यमों से प्रसारित अयोध्या की रामलीला पिछले वर्ष 62 करोड़ लोगों ने देखी थी, जो स्वयं में रिकार्ड है। इस बार इस संख्या में और वृद्धि होगी। अयोध्या की रामलीला में रवि किशन पहले भी निषादराज, भगवान परशुराम और भरत की भूमिका निभा चुके हैं।