Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा की रामलीला में सिकंदरा में सजेगी भव्य जनकपुरी, बाबरपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 02:38 PM (IST)

    आगरा में 2026 की रामलीला के लिए सिकंदरा के भावना एस्टेट में जनकपुरी सजाने की घोषणा हुई है। इसके साथ ही बाबरपुर का नाम बदलकर सीता नगरी या मिथिला नगरी क ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. 2026 की रामलीला में सिकंदरा में सजेगी जनकपुरी।

    2. बाबरपुर का नाम बदलकर सीता नगरी करने का प्रस्ताव।

    3. भावना एस्टेट के कावेरी कौस्तुभ के पास बनेगा जनक महल।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर की ऐतिहासिक रामलीला को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। श्री रामलीला कमेटी ने जनकपुरी बनाने की आधिकारिक घोषणा रविवार को कर दी है। आगरा किला के रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने घोषणा की।

    विधायक ने बताया कि  इस बार जनकपुरी सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट के साथ जुड़े केके नगर, बाबरपुर समेत अन्य क्षेत्र में सजेगी। बाबरपुर को जगत जननी मां जानकी सीता मैया के नाम पर जोड़ने का प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम में रखा जाएगा। नाम क्षेत्रीय लोग ही तय कर सुझाएंगे।

    क्षेत्रीय लोगों की ओर से नाम तय होने के बाद नगर निगम में प्रस्ताव रख होगा नाम करण

    विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया क्षेत्रीय लोगों की सहमति के बाद बाबरपुर का नाम सीता नगरी, मिथिला नगरी या मां सीता से जुड़ा कोई अन्य उपयुक्त नाम रखा जाएगा। इसके बाद नगर निगम में औपचारिक प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्रीय पार्षद के साथ खुद नगर निगम पहुंचकर इस काम को पूरा करवाएंगे।

    घोषणा के दौरान सिकंदरा से पहुंचे भक्तों में अधिक उत्साह दिखा। राम-जानकी के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। भक्तों ने खुशी जताते हुए कहा कि 2026 की जनकपुरी बेहद खूबसूरत और यादगार बनेगी।

    भावना एस्टेट स्थित कावेरी कौस्तुभ के आसपास भव्य जनक महल बनाने पर विचार

    प्रस्ताव की घोषणा होते ही राम-जानकी के नारे लगने लगे। पूरे सिकंदरा के भावना एस्टेट से जुड़ी आसपास कालोनियों में जनकपुरी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने इस बार जनकपुरी को मुख्य आकर्षण बनाने की बात कही। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, राम-कथा और पारंपरिक झांकियां देखने को मिलेंगी। आगरा की रामलीला उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। इसे और भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    जनकपुरी निवासी मनोज बंसल, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, हेम कुमार जैन, विश्वनाथ जुनेजा, अशोक गुप्ता, जीपी अग्रवाल, प्रशांत जैन, अखिलेश दुबे, शलभ शर्मा और डा. जयप्रकाश नारायण यादव समेत अन्य श्रद्धालु इस तैयारी में जुट गए हैं।

    जनकपुरी को खास तौर पर सजाया जाएगा

    सभी भक्तों का मानना है कि मां जानकी के नाम से जुड़ने के बाद यह क्षेत्र धार्मिक रूप से और महत्वपूर्ण हो जाएगा। 2026 की रामलीला में जनकपुरी पूर्व से कुछ अलग होगी। इस पर क्या नया करना सभी की सहमति के बाद बताया जाएगा। मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि जनकपुरी को खास तौर पर सजाया जाएगा।

    कावेरी कौस्तुभ के आसपास जनक महल बनाने पर विचार

    जनकपुरी निवासी नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज बंसल ने बताया भावना एस्टेट और उसके जुड़ी आसपास की कॉलोनी को जोड़ जनकपुरी सजाई जाएगी। जनकपुरी का मुख्य महल भावना एस्टेट रोड स्थित कावेरी कौस्तुभ के आसपास बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस स्थान पर श्रीरामलीला कमेटी ने भी निरीक्षण किया था। अब सभी के सहमति मिलने पर अंत में नाम की घोषणा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़-आगरा यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 जुलाई से चलेगी ईएमयू ट्रेन

    थीम पर किया जा रहा है विचार 

    नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संजय गाेयल ने बताया थीम शिव से जुड़ी हो सकी है। जिस प्रकार शहर के आसपास चारों ओर हमारे शिव विराजमान हैं, उसी प्रकार पूरे जनकपुरी क्षेत्र के चारों कोनों पर शिव जी से ज़ुड़ी कोई थीम पर बनाने पर विचार किया जा रहा। कार्यक्रम भव्य होगा इसके लिए सभी को साथ लेकर कुछ नया करने पर विचार होगा।

    यह भी पढ़ें- राजौरी में तैनात बीएसएफ महिला जवान विनीता कुशवाहा का निधन, शाहजहांपुर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

    मौजूद रहे रामलीला कमेटी के ये पदाधिकारी

    महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद, जगदीश बागला, भगवानदास बंसल, रामकिशन अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, विजयप्रकाश, मनोज पोली भाई, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, शांतिस्वरूप गोयल, नवल किशोर, राकेश जैन, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मंगल, प्रकाश चंद, अजय, आयुष, विपिन मौजूद रहे।