Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजौरी में तैनात बीएसएफ महिला जवान विनीता कुशवाहा का निधन, शाहजहांपुर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 12:48 PM (IST)

    बीएसएफ महिला जवान विनीता कुशवाहा का जम्मू-कश्मीर के राजौरी में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शाहजहांपुर के पैतृक गांव मदनापुर लाया गया, जहां गार्ड ऑफ ...और पढ़ें

    विनीता कुशवाहा का फाइल फोटो। श्रोत स्वजन

    विनीता कुशवाहा का फाइल फोटो। श्रोत स्वजन

    HighLights

    1. बीएसएफ महिला जवान विनीता कुशवाहा का राजौरी में निधन हो गया।

    2. पैतृक गांव मदनापुर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार।

    3. वर्ष 2015 में बीएसएफ में कांस्टेबल पद पर हुई थीं भर्ती।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बीएसएफ महिला जवान विनीता कुशवाहा का जम्मू कश्मीर के राजौरी में निधन हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव मदनापुर के धिंयरई बरुआ गांव लाया गया। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार कराया गया।

    वर्ष 2015 में विनीता बीएसएफ में कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती हुईं थीं। वर्तमान में राजौरी में तैनात थीं। शुक्रवार को उनकी वहां तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया था। रविवार दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर मदनापुर लाया गया।

    2018 में किया था विवाह

    ओमप्रकाश कुशवाहा की बेटी विनीता ने वर्ष 2018 में पीलीभीत के बिलसंडा निवासी अजीत कुमार से प्रेम विवाह किया था।उनके दो बच्चे छह वर्षीय बेटी अंशिका व चार वर्षीय बेटा आयांश है जो उनके साथ ही राजौरी में रहते थे। अजीत कुमार भी समय-समय पर वहां जाते थे। करीब एक माह पहले विनीता के भतीजे आर्यन भी उनके पास गए थे। तब से वह वहीं रह रहे थे। वह पांच भाई-बहनाें में सबसे छोटी थी।

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत के 57 गांवों में आजादी के बाद जगमगाएगी बिजली, आरडीएसएस योजना से 713 घरों को मिलेगा उजाला

    स्नातक की पढ़ाई के बाद हुआ था बीएसएफ में चयन

    जलालाबाद के प्रेम किशन खन्ना महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। उसी समय उनका चयन बीएसएफ में हो गया था। उनके चचेरे भाई अरविंद ने बताया कि सीने में दर्द होने के बाद हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार में मदनापुर पुलिस भी गई थी।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: आईटीआई में 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियां करेंगी भर्ती

    खबरें और भी