Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद: आईटीआई में 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियां करेंगी भर्ती

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 12:01 PM (IST)

    मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में 14 जुलाई को एक वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. 14 जुलाई को मुरादाबाद आईटीआई में वृहद रोजगार मेला।

    2. लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार के अवसर।

    3. हाईस्कूल से परास्नातक तक के युवा ले सकेंगे भाग।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 14 जुलाई को कांठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 20 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी।

    सुबह दस बजे से शुरू होगा मेला

    रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साथ आईटीआई उत्तीर्ण, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण युवा भी भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

    जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: आरोपित प्रमोद नौटियाल से SIT कर रही पूछताछ, चार अन्य कर्मी भी बुलाए थाने

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सरकारी भूमि के फर्जी पट्टों का बड़ा खेल, 46 गांवों में नदी-रेत की जमीन पर कब्जा