Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: आरोपित प्रमोद नौटियाल से SIT कर रही पूछताछ, चार अन्य कर्मी भी बुलाए थाने

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 11:57 AM (GMT+05:30)

    चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सि ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. आरोपी प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने हिरासत में लिया

    2. बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती में हेराफेरी का मामला

    3. डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने हिरासत की पुष्टि की

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती के दौरान हेराफेरी में वांछित आरोपित प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी पूछताछ कर रही है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने हिरासत में लेने की पुष्टि की है।

    बता दें कि बद्रीनाथ धाम चढ़ावा दान चोरी के प्रकरण में तीन स्तरों पर जांच चल रही है। विभागीय स्तर पर मंदिर समिति, पुलिस में दर्ज मामले की जांच एसआईटी और व्यवस्थागत मामलों की जांच गढ़वाल कमिश्नर की अगुआई में चल रही है। 

    मंदिर समिति के चार अन्य कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए थाने में लाया गया है, जिसमें सीसीटीवी निगरानी वाले कर्मचारी, एक अधिकारी, सहायक लेखाकार सहित अन्य से पूछताछ की जा रही है। थाने में पूछताछ के दौरान वैयक्तिक सहायक कांपने लगा, कहा ठंड लग रही है। इसके बाद एसआईटी की टीम ने उसके लिए कपडे़ मंगाए चाय पिलाई।

    इससे पहले एसआईटी ने मंदिर समिति कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे। बताया गया कि धाम में सिर्फ डेढ़ माह का सीसीटीवी रिकॉर्ड उपलब्ध है, ऐसे में डीवीआर रिकवर करने की चुनौती रहेगी।

    प्रमोद नौटियाल को उठा ले गई पुलिस, स्वजन ने नेहरू कॉलोनी में दी तहरीर

    बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी प्रकरण में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उनके देहरादून के नेहरु कालोनी स्थित आवास पहुंचे और प्रमोद नौटियाल को अपने साथ ले गए। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कही थी। काफी देर तक जब प्रमोद नौटियाल घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने नेहरू कॉलोनी की बायपास चौकी में तहरीर दी है।

    खबरें और भी

    16 जुलाई तक गिरफ्तारी पर लगाई है रोक

    तहरीर में हेमलता नौटियाल ने कहा है कि उच्च न्यायालय ने 16 जुलाई तक प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। ऐसे में रात के समय उन्हें घर से ले जाए जाने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने बेटे की अपहरण की भी आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रमोद नौटियाल का पता लगाने और उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की है।

    बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया था

    बता दें कि बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती के दौरान चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि स्वजन चौकी में आए थे। प्रमोद नौटियाल का केस कर्णप्रयाग थाने में चल रहा है। हो सकता है वहां की पुलिस पूछताछ के लिए ले गई हो।

    एसआईटी कर चुकी है गणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के बयान दर्ज

    मदिर समिति की जांच टीम इससे संबंधित दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। एसआईटी ने भी दो जुलाई को गणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। बताया गया कि मंदिर समिति से मांगे गए दस्तावेज अभी एसआइटी को नहीं मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- देहरादून: दीवार ढहने के बाद राहत कार्य जारी, प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; दहशत अब भी बरकरार

    सिर्फ डेढ़ महीने का सीसीटीवी फुटेज 

    समिति की ओर से बताया गया है कि धाम में सिर्फ डेढ़ माह की सीसीटीवी फुटेज ही सुरक्षित है। इसलिए डाटा रिकवर करने की चुनौती रहेगी। एसआईटी की ओर से चढ़ावा गणना में शामिल कर्मचारियों का तीन साल का रिकॉर्ड मांगे जाने के बाद धाम में कानाफूसी का माहौल गर्म है।

    यह भी पढ़ें- आपदा के खतरे पर नजर, अलर्ट मोड पर कंट्रोल रूम; IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया- संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी


    आरोपित प्रमोद नौटियाल को पुलिस बद्रीनाथ लाई है और एसआईटी पूछताछ कर रही है।

    -

    सुरजीत सिंह पंवार, पुलिस अधीक्षक।