Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत के 57 गांवों में आजादी के बाद जगमगाएगी बिजली, आरडीएसएस योजना से 713 घरों को मिलेगा उजाला

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 12:30 PM (IST)

    पीलीभीत के 57 गांवों और मजरों के 713 घरों में अब आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचेगी। केंद्र की आरडीएसएस एलओएच योजना के तहत 4 करोड़ रुपये से विद्युत ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पीलीभीत के 57 गांवों के 713 घरों में बिजली।

    2. आरडीएसएस एलओएच योजना के तहत होगा काम।

    3. चार करोड़ रुपये से विद्युत नेटवर्क होगा मजबूत।

    वैभव मिश्रा, पीलीभीत। आजादी के बाद अब तक अंधेरगर्दी का दंश झेल रहे गांवों के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी आई है। अब तक बिजली की रोशनी से वंचित रहे। ऐसे सारे गांव-मजरे भी जल्द ही जगमगाते नजर आएंगे।

    केंद्र सरकार की रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) एलओएच योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुधारा जाएगा।

    इस योजना के पहले चरण में पीलीभीत के चारों विद्युत डिविजनों के 57 गांवों और मजरों को शामिल किया गया है। इसके तहत इन गांव और मजरों के 713 घरों में अंधेरा मिटेगा। खास बात यह है कि यह काम उन घरों में होगा जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है।

    चार करोड़ रुपये से होगा विद्युत नेटवर्क मजबूत, कार्यदायी संस्था ने शुरू किया काम

    गांवों की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने चार करोड़ रुपये का बजट दिया है। कार्यदायी संस्था ने पूरनपुर डिविजन क्षेत्र के गांवों में काम शुरू कर दिया है। यह काम उन मजरे-टोलों में किया जाएगा, जहां छह से ज्यादा परिवार रहते हैं लेकिन अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है।

    यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: आरोपित प्रमोद नौटियाल से SIT कर रही पूछताछ, चार अन्य कर्मी भी बुलाए थाने

    आजादी के बाद पहली बार रोशन होंगे मजरों के घर, बिछेगी नई लाइन और लगेंगे खंभे

    बिजली विभाग के अधिकारियों ने सभी 57 स्थानों का सर्वे पूरा कर लिया है। आरडीएसएस एलओएच योजना के जयपुर की कार्यदायी संस्था पोटालिया इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रभारी इंजीनियर देवव्रत तिवारी ने बताया कि इस योजना का मुख्य मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विहीन घरों तक कनेक्शन पहुंचाना है। योजना के तहत नए घरों तक लाइन खींची जाएगी, नए खंभे लगाए जाएंगे और आधुनिक केबल बिछाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सरकारी भूमि के फर्जी पट्टों का बड़ा खेल, 46 गांवों में नदी-रेत की जमीन पर कब्जा

    तीन डिविजनों के इन गांव-मजरों में होगा काम

    बीसलपुर डिविजन

    अरसिया भोज, दौलतपुर पट्टी, बकैनिया तिलुका महद, बरगदा, नवादा महेश, परेवा अनूप, बड़ेपुरा, काजीपुर कुंडा, कटाकबरा, पिपरिया बहेड़ी, तिलची, राठ, पैंत भोजी, गौहानिया, बहेड़ी, बेहटा गौतिया, खजुरिया निबिराम और देहना।

    खबरें और भी

    सदर डिविजन

    गौहानिया, रूपपुर कृपा, लालपुर, रामपुरा मिश्र, न्यूरिया हुसैनपुर का सुमाली मुस्तकिल, रामपुरिया सिरसा, गुर्ज गौतिया, हसन नगर भक्तनिया, महुआ मुस्तकिल, औरिया, हिम्मत नगर, दीनारपुर और कनकौर।

    पूरनपुर डिविजन

    कढेर चौराहा टी., भोपतपुर, खमरिया पट्टी, भयपुर, मैनाकोट, करनापुर गौतिया, करनापुर गौतिया के अन्य मजरे, भूपतपुर, शाहगढ़, बैजू नगर, हसनी हुसैनी नगर, नाधा, पुरैना टी. के तीन अलग-अलग मजरे और खमरिया पट्टी।

    दाजूगा जंगल क्षेत्र

    डिविजनकबीरगंज के तीन मजरे, चांदिया हजारा, शांति नगर और नगरिया खुर्द कलां।

     

    आरडीएसएस लौह योजना के तहत हमारा मुख्य ध्यान उन गरीब और वंचित परिवारों पर है, जो आजादी के बाद भी बिजली से महरूम थे। छह से अधिक परिवारों वाले हर ऐसे मजरे को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। चार करोड़ की इस योजना में कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि हर व्यक्ति को निर्बाध बिजली मिल सके।

    -

    मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता

    इस योजना का मुख्य मकसद बिजली विहीन घरों तक सीधे कनेक्शन पहुंचाना है। हमने सभी 57 स्थानों का तकनीकी सर्वे पूरा कर पूरनपुर डिविजन में काम शुरू करा दिया है। जहां जरूरत है वहां नए खंभे खड़े किए जा रहे हैं और आधुनिक इंसुलेटेड केबल बिछाई जा रही है, ताकि पूरी सुरक्षा के साथ हर घर को रोशन किया जा सके।

    -

    इं. देवव्रत तिवारी, जिला प्रभारी, पोटालिया इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड जयपुर