अलीगढ़-आगरा यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 जुलाई से चलेगी ईएमयू ट्रेन
उत्तर मध्य रेलवे ने गाजियाबाद-टूंडला-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन को 15 जुलाई से अस्थायी रूप से आगरा सिटी तक बढ़ा दिया है। इससे अलीगढ़, टूंडला और आगरा के बीच ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू ट्रेन आगरा सिटी तक विस्तारित
यह सुविधा 15 जुलाई से लागू होगी
अलीगढ़, टूंडला, आगरा यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या ( 64167/64168 ) गाजियाबाद-टूंडला-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन का आगरा सिटी स्टेशन तक अस्थायी रूप से विस्तार किया है। व्यवस्ता 15 जुलाई से लागू होगी। इससे अलीगढ़, टूंडला और आगरा के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
12 कोच वाली दैनिक ईएमयू ट्रेन संख्या 64167 अब गाजियाबाद से चलकर टूंडला के बजाय आगरा सिटी तक जाएगी। वापसी में 64168 आगरा सिटी से चलकर गाजियाबाद पहुंचेगी।
वापसी के लिए ये रहेगा टाइम
ट्रेन संख्या 64167 सुबह 6.10 बजे गाजियाबाद से रवाना होकर पहले की तरह 11.25 बजे टूंडला पहुंचेगी। वहां से आगे चलकर 12.45 बजे आगरा सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 64168 दोपहर 2.20 बजे आगरा सिटी से प्रस्थान करेगी। टूंडला से होते हुए शाम 7. 50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।