मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना: चार साल के बेटे को कोल्डड्रिंक में जहर दिया फिर खुद भी खाया; पिता-पुत्र दोनों की मौत
मेरठ के किठौर में एक पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया, जहां एक पिता ने अपने चार वर्षीय बेटे को कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत ...और पढ़ें

दोनों मृतकों के फाइल फोटो।
HighLights
पिता ने चार वर्षीय बेटे को कोल्ड्रिंक में जहर दिया।
पारिवारिक विवाद के चलते यह दुखद घटना हुई।
बेटे के बाद पिता की भी उपचार के दौरान मौत।
संवाद सूत्र, किठौर (मेरठ)। पति-पत्नी के विवाद ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया। शुक्रवार रात पिता ने कोल्ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने चार वर्षीय बेटे कृष्णा को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिता ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए पिता कपिल की शनिवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे गोविंदपुर शकरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पांच वर्ष पूर्व कपिल पुत्र चरण सिंह निवासी रहदरा थाना परीक्षितगढ़ की शादी किठौर के गोविंदपुर शकरपुर निवासी काजल पुत्री हरिकिशन के साथ हुई थी। इन दोनों के एक चार वर्षीय बेटा कृष्णा व बेटो परी थी। तीन जुलाई को उसकी बहन भुरौ की शादी थी। मां के निधन के कारण शादी की अधिकांश जिम्मेदारी काजल पर थी। शादी में पति कपिल भी शामिल हुआ और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
पारिवारिक विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात
बताया गया कि चार जुलाई को कपिल पत्नी को साथ ले जाने पहुंचा, लेकिन काजल ने पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए कुछ दिन और मायके में रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। शुक्रवार को कपिल दोबारा गोविंदपुर शकरपुर पहुंचा और जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर कहासुनी हुई। इसके बाद वह शाहजहांपुर स्थित काजल के फूफा के घर पहुंचा, जहां उसे समझाकर वापस भेज दिया गया, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ।
मासूम के बाद पिता की भी उपचार के दौरान मौत
आरोप है कि इसके कुछ समय बाद कपिल ने अपने चार वर्षीय बेटे कृषणा को कोल्ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिला दिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद कपिल ने भी जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बनी काल: दिल्ली से जिम कॉर्बेट जा रहे 3 युवकों की मौत, रामपुर में खड़े कैंटर में घुसी कार
दोनों के स्वजन से बात कर रही पुलिस
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों के स्वजनों से वार्ता की जा रही है।