Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में मानसून की झमाझम बारिश: आज ऑरेंज तो रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी; भारी बरसात में बरतें ये सावधानियां

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 09:54 AM (IST)

    बरेली में मानसून सक्रिय हो गया है, पिछले 24 घंटों में 59.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    HighLights

    1. बरेली में 24 घंटे में 59.4 मिमी मूसलाधार बारिश दर्ज।

    2. अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, गर्मी से मिली राहत।

    3. शनिवार को ऑरेंज, रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया।

    जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में मानसून की सक्रियता ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को पानी-पानी कर दिया है। शुक्रवार सुबह भी भारी वर्षा हुई, उसके बाद पूरे दिन बादल मंडराते रहे। रुक-रुककर दोपहर तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

    भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए मौसम काफी राहत लेकर आया। मानसून की बारिश के असर से अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हालांकि, दिन भर बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होती वर्षा के बीच आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक बना रहा, जिसके कारण दिन में उमस जरूर महसूस की गई, लेकिन पारे में गिरावट ने गर्मी की तपिश को बेअसर कर दिया।

    भारी बारिश की संभावना

    एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में 59.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मानसून के इस आक्रामक रुख को देखते हुए मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार, 11 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, रविवार के लिए 'यलो अलर्ट' जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बनारस में मानसून की जोरदार एंट्री: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

    भारी वर्षा के दौरान बरतें विशेष सावधानी

    • निचले और बाढ़ग्रस्त इलाकों से दूर रहें।
    • आकस्मिक बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों से दूर रहें
    • पेड़ों का आश्रय लेने से बचें। सुरक्षित व पक्के घरों के अंदर आश्रय लें।
    • खतरे के निशान के आस-पास बह रही नदियों के नजदीक न जाएं।
    • अस्थायी और असुरक्षित जगहों को ठीक करें या खाली करें।
    • बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं।
    • नालों और मौसमी जलधाराओं से दूर रहें।
    • खराब दृश्यता की स्थिति में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

    क्या है ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा) मध्यम स्तर की चेतावनी है। इसका मतलब है कि मौसम अधिक बिगड़ सकता है जैसे तेज बारिश, तूफान या बिजली गिरने की आशंका। इस स्थिति में मौसम विभाग अलर्ट और प्रशासन अलर्ट जारी कर लोगों को घरों में रहने की सलाह देता है। वहीं, येलो अलर्ट भारी वर्षा की ओर से संकेत करता है।

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत हाईवे पर आग का गोला बना ट्रक: आधा घंटे तक धू-धू कर जला, जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत