पीलीभीत हाईवे पर आग का गोला बना ट्रक: आधा घंटे तक धू-धू कर जला, जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत
पीलीभीत हाईवे पर एक ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक का शव मिला। पुलिस आग लगने के कारणों और ट्रक में भरे सामान की जांच कर रही है, जिसमें अवैध लकड़ी ...और पढ़ें

ट्रक में लगी आग। फोटो- वीडियो ग्रैब
HighLights
पीलीभीत हाईवे पर आधी रात को ट्रक में लगी आग।
जलते ट्रक में चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी।
अवैध लकड़ी या प्रतिबंधित उत्पाद होने की आशंका जताई जा रही।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। हाईवे पर ट्रक में आग लगने की वजह से वह जल गया। ट्रक के अंदर एक शव भी मिला जो चालक का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीलीभीत बस्ती मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर के पास पीलीभीत की तरफ से पूरनपुर की ओर जा रहे ट्रक में शुक्रवार की आधी रात को आग लग गई। आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों के साथ करीब आधे घंटे तक ट्रक जलता रहा। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।
ट्रक कहां जा रहा था और उसमें क्या भरा था, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। ट्रक के अंदर एक शब्द मिला है, जो चालक का होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस चालक के बारे में भी जानकारी जुटा जा रही है। जंगल से सट्टा क्षेत्र होने की वजह से ट्रक के अंदर लकड़ी या अन्य कुछ प्रतिबंध उत्पाद भी होने की आशंका बताई जा रही है।