Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरिंदगी से कांपा पीलीभीत: 24 दिनों में 3 बच्चियां बनीं शिकार, 80 साल के बुजुर्ग से लेकर पड़ोसी युवक तक ने की शर्मनाक करतूत

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 12:33 AM (IST)

    पीलीभीत में 24 दिनों के भीतर तीन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं, जिनमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बच्चों को 'गुड टच ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. एसपी बोले-बच्चियों को बचपन को बचाने को अभियान चलाकर गुड टच और बैड टच के बारे में दी जाएगी जानकारी

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में 24 दिनों में दो मासूमों और एक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को हैवानों ने अपना शिकार बनाया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की और उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन इस तरह के अपराध रोकने के लिए जरूरी है कि बच्चियों को बचपन से जागरूक किया, जिससे वे गुड टच और बैड टच के अंतर को समझ सकें।

    ऐसा करके बच्चियों के बचपन को सुरक्षित रखा जा सकेगा। एसपी ने कहा कि बच्चियों को बचपन को बचाने को अभियान चलाकर गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    केस-एक : सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगनपुर में आरोपित मुहम्मद उमर ने 16 जून को गांव की बाजार में चप्पल खरीदने आई कक्षा चार की छात्रा का अपहरण कर अपने घर में बंधक बनाया था। फिर 68 वर्षीय आरोपित ने बच्ची को नशा देकर बेसुध रखकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी प्रसारित हुआ। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे जेल भेजा। आरोपित का मकान भी ध्वस्त कर दिया गया।

    केस-दो : थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 80 वर्षीय वृद्ध पर सूने घर का फायदा उठाते हुए 15 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा था। घटना 24 जून की थी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने के साथ ही उसको गिरफ्तार कर लिया।

    केस-तीन : घुंघचाई थाना क्षेत्र में नौ जुलाई को दोपहर में एक गांव में घर से खेलने के लिए निकली सात वर्षीय मासूम को आरोपित युवक गुलफाम चीज दिलाने के बहाने परिषदीय स्कूल में ले गया। शिक्षा के मंदिर में आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिससे बालिका की हालत बिगड़ गई। इस मामले प्राथमिकी पंजीकृत करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

    खबरें और भी

     

    अबोध बच्चियों से दुष्कर्म करने आरोपितों को सजा दिलाना काफी नहीं है, बल्कि ऐसे केसों को रोकना जरूरी है। इसके लिए हम मिशन शक्ति के अंतर्गत स्कूल-कालेजों में बच्चियों के साथ शिक्षकों को भी जागरूक कर रहे हैं। अब स्कूलों में बच्चियों को गुड टच बैड टच के बारे में सिखाने के लिए विशेष मुहिम शुरू करेंगे। मिशन शक्ति और महिला बीट अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में अनिवार्य तौर पर सिखाने के लिए कहा है।

    - सुकीर्ति माधव, एसपी


    यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पति ने दिया तीन तलाक, देवर से जबरन कराया हलाला; FIR दर्ज होने के बाद भी यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल