Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेज रफ्तार बनी काल: दिल्ली से जिम कॉर्बेट जा रहे 4 युवकों की मौत, रामपुर में टैंकर से टकराई कार

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:08 AM (IST)

    रामपुर में टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर शनिवार सुबह एक ईको कार खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में दिल्ली से जिम कॉर्बेट जा रहे चार युवकों की मौत हो गई, जबकि त ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. रामपुर में ईको कार टैंकर से टकराई, चार की मौत।

    2. दिल्ली के युवक जिम कॉर्बेट ट्रिप पर जा रहे थे।

    3. हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे ईको कार खड़े टैंकर में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

    दिल्ली स्थित इंडियन शाप कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी की ओर से रामनगर के जिम कार्बेट पार्क घूमने के लिए ट्रिप दी गई थी। दो कारों में सवार होकर कुल 12 कर्मचारी शुक्रवार रात करीब दस बजे दिल्ली से रामनगर के लिए रवाना हुए थे। 

    ईको कार में सवार थे सात कर्मचारी

    एक कार आगे चल रही थी। जिसमें पांच लोग सवार थे जबकि, पीछे चल रही ईको में सात कर्मचारी सवार थे। टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में कार पीछे से तेज रफ्तार में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। घंटो के प्रयास के बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। 

    कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाले फंसे हुए लोग

    सीएचसी में अभिषेक अग्निहोत्री निवासी बुराड़ी दिल्ली, कार्तिकेय निवासी बिनोली बागपत, नीरज निवासी अमन विहार दिल्ली और गुलबुद्दीन निवासी आजादपुर दिल्ली की मौत हो गई जबकि, कमल, सोनू उर्फ विशाल तथा जतिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बरेली में मानसून की झमाझम बारिश: आज ऑरेंज तो रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी; भारी बरसात में बरतें ये सावधानियां

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: बरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे से होगा वाहनों का डायवर्जन! लखनऊ-शाहजहांपुर जाने वालों को होगा फायदा

    एसपी सोमेंद्र मीना ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और कैंटर को मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया है।

    खबरें और भी