Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: बरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे से होगा वाहनों का डायवर्जन! लखनऊ-शाहजहांपुर जाने वालों को होगा फायदा

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 09:32 AM (IST)

    बदायूं-बरेली मार्ग पर निर्माण कार्य के कारण इस बार कांवड़ यात्रा के रूट में समस्या आ रही है। पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से वाहनों को डायवर्ट ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. बदायूं-बरेली मार्ग पर निर्माण से कांवड़ रूट प्रभावित

    2. गंगा एक्सप्रेस-वे से वाहनों का डायवर्जन होगा

    3. पुलिस लाइन में 24 घंटे कंट्रोल रूम बनेगा

    जागरण संवाददाता, बरेली। बदायूं-बरेली मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते इस बार कांवड़ियों के रूट को निर्धारित करने को लेकर समस्या आ रही है। पुलिस की योजना है कि इस बार डायर्वन के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे को भी डायवर्जन का हिस्सा बनाया जाए ताकि, लोगों को असुविधा न हो। फायदा यह होगा कि लखनऊ, शाहजहांपुर से आने-जाने वाले वाहनों को बदायूं रोड पर नहीं आना होगा।

    पुलिस बना रही ट्रैफिक प्लान, लखनऊ शाहजहांपुर वालों को नहीं आना होगा शहर

    सावन के समय में हजारों कांवड़िया कछला से जल लेकर आते हैं। मगर इस बार रामगंगा से लेकर बदायूं बॉर्डर के पुठी गांव तक आठ किलोमीटर का हिस्सा चौड़ीकरण के चलते निर्माणाधीन है। जिसकी वजह से वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वाहनों को भी एक ही लेन से होकर गुजारा जा रहा है। ऐसे में कांवड़ियों को वहां से निकलने में काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  

    बरेली-बदायूं मार्ग पर निर्माण के चलते हो रही समस्या

    इन्हीं सभी परिस्थितयों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस योजना बना रही है कि, बदायूं के कस्बा बिनावर से ही भारी वाहनों को गंगा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ और शाहजहांपुर की ओर डायवर्ट कर दिया जाए। ताकि, बिनावर से वाहन चढ़कर जलालाबाद कटरा होते हुए दिल्ली बरेली मार्ग पर जा सकें। इसके अलावा पुलिस निर्माणाधीन मार्ग पर कैंप भी बनाएगी। ताकि निगरानी आसानी से हो सके।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं मथुरा ने नए नगर आयुक्त ओजस्वी राज? बलिया में तीन साल रहे सीडीओ, 2020 बैच के IAS

    पहले एक लेन से गुरजते थे कांवड़िया

    एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि, कांवड़ की व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है, जिससे 24 घंटे निगरानी की जाएगी। रोस्टर के हिसाब से इस कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य मार्गों का भी भ्रमण किया जा रहा है ताकि छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौन हैं मथुरा की नई मुख्य विकास अधिकारी? पति नोएडा में पुलिस अफसर; चार्ज लेते ही गिनाईं प्राथमिकताएं