'राम मंदिर चढ़ावा चोरी के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार'; अयोध्या में बोले सपा नेता सनातन पांडेय
समाजवादी पार्टी के नेता सनातन पांडेय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी कार्यालय की तैयारी बैठक में (दाएं से दूसरे) सांसद सनातन पांडेय
HighLights
समाजवादी नेता सनातन पांडेय ने केंद्र-राज्य सरकार पर आरोप लगाए।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़े लोगों को बचाने का दावा।
भाजपा पर देश को तोड़ने और बांटने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नेता व बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। आरोप लगाया कि बड़ों को बचाने के लिए साजिश के तहत टिन्नू यादव जैसों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
वह गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में पांच अगस्त को जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह की तैयारी बैठक के उपरांत मीडिया से वार्ता कर रहे थे। जयंती समारोह जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में प्रस्तावित है। यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने हनुमानजी का चित्र व गदा भेंट कर पांडेय का स्वागत किया।
सांसद ने मुख्यमंत्री के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ाने के सवाल का जवाब भी दिया। बोले कि नमाज महांत के आवासीय परिसर में पढ़ी गई थी। ये देश संविधान से चलेगा। भगवान राम, कृष्ण, ईसा व विभिन्न संप्रदायों के महापुरुषों को मानने वालों का देश है। वह स्वयं अजमेर शरीफ गये थे। आरोप लगाया कि भाजपा देश को तोड़ने व जातियों में बांटने का काम कर रही है।
शिक्षा, बेरोजगारी व महंगाई से उसे कोई मतलब नहीं। प्रधानमंत्री बेरोजगारों को पकौड़ा तलने की सलाह देते हैं। प्रदेश पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की तरफ से लगाये गये आरोप सुनने से पहले सांसद भड़क उठते हैं। बोले, लोकसभा 2024 के चुनाव में पंचायती राज मंत्री गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट पर लगभग 14 हजार मतों से उनसे पिछड़ गये थे। भाजपा का गठबंधन भी उनके काम नहीं आया।
खबरें और भी
इसीलिए वह अनर्गल प्रलाप करने लगे हैं। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इससे पहले तैयारी बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों से जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पांच अगस्त को लखनऊ पहुंचने की अपील की।
तैयारी बैठक को पूर्व मंत्री पवन पांडेय, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव समेत अन्य पार्टी नेताओं ने संबोधित किया।
यह भी पढ़ें- विश्वसनीयता के संकट से जूझ रहा रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, संतों को साधने में जुटे स्वामी गोविंददेव गिरि