Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मथुरा में भी अयोध्या जैसा बने मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर यदुवंंशी आगे आएं'; कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:50 AM (IST)

    संजय निषाद ने फूलन देवी जयंती पर अयोध्या में कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई में यदुवंशियों को आगे आना चाहिए और मथुरा में भी अयोध्या की तरह मंदिर ब ...और पढ़ें

    संजय निषाद।

    संजय निषाद।

    HighLights

    1. श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई में यदुवंशियों को आगे आना चाहिए

    2. मथुरा में भी अयोध्या की तरह मंदिर का निर्माण होना चाहिए

    3. 2027 चुनाव में निषाद पार्टी में शामिल होने पर टिकट मिलेगा

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। फूलन देवी की जयंती पर कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद रामनगरी पहुंचे। सर्किट हाउस में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संतों की ओर से किए गए कारसेवा के आह्वान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई में यदुवंशियों को आगे आना चाहिए।

    संजय निषाद ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को खाली कराया जाना चाहिए। जहां-जहां मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गई हैं, उन स्थानों को खाली कराया जाना चाहिए। अयोध्या की तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

    2027 के चुनाव पर बोले- निषाद पार्टी में आएं, टिकट देंगे

    कैबिनेट मंंत्री ने शरीयत का हवाला देते हुए कहा कि विवादित स्थान पर नमाज नहीं पढ़ी जाती। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बोले, अयोध्या की तीन विधानसभा सीटों बीकापुर, सदर व गोसाईगंज में निषाद पार्टी का अपना वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि जिसे चुनाव लड़ना है, वह निषाद पार्टी में शामिल हो, उसे टिकट दिया जाएगा। हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

    फूलन देवी को किया नमन

    कैबिनेट मंत्री ने पूर्व सांसद फूलनदेवी को याद करते हुए नमन किया और कार्यकर्ताओं से उनके जीवन व संघर्ष गाथा से सीख लेनी की अपील की। मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब हमको अपनी पार्टी, अपना डंडा व अपना झंडा, अपना चुनाव चिह्न व अपनी टोपी पहननी है, तभी समाज का उत्थान हो सकता है। बाराबंकी जिलाध्यक्ष दिनेश निषाद ने उनका भव्य स्वागत किया।

    खबरें और भी