विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा 50 सीटें जीती तो ले लेंगे संन्यास', सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने BJP को दी चुनौती

Published: Wed, 14 Aug 2024 08:26 PM (IST)

फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। भाजपा को खुली ...और पढ़ें

फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद। फाइल फोटो।
फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद। फाइल फोटो।

HighLights

  1. 2027 में भाजपा 50 सीटें जीती तो ले लेंगे संन्यास : अवधेश
  2. अवधेश के पुत्र को मिल्कीपुर से मिल सकता है टिकट

जागरण संवाददाता, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा को ललकारा है। कहा कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटें जीती तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। लोकसभा चुनाव में अयोध्या से भाजपा को कड़वा स्वाद चखाने वाले सांसद भाजपा की आंखों की किरकिरी बने हुए हैं।

सांसद बनने से रिक्त हुई विधानसभा सीट मिल्कीपुर से उपचुनाव में उनके पुत्र अजीत प्रसाद को सपा के टिकट पर लड़ने की चर्चा है। उस सीट पर उन्हें पटखनी देकर पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभालने से यह सीट प्रदेश के उपचुनाव वालीं 10 सीटों में से सबसे हाट सीट में गिनी जाने लगी है।

समाजवादी पार्टी की ही जीत होगी: अवधेश

यही वजह है कि 15 दिन में तीसरी बार मुख्यमंत्री 18 अगस्त को नरेंद्रदेव कृषि विवि में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लेने आ रहे हैं। बार-बार मुख्यमंत्री के आने के बाद भी अवधेश प्रसाद जीत को लेकर संशकित नहीं हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी की ही जीत होगी। सरकार, पुलिस व सरकारी मशीनरी का बेजा दुरुपयोग चुनाव जीतने के लिए सत्ता पक्ष करेगा। इतिहास को गवाह बताते हुए कहा कि सरकार व जनता की लड़ाई में जीत हमेशा जनता की होती है।

ये भी पढ़ें - 

इधर CM Yogi मिल्कीपुर में, उधर अवधेश साथ Akhilesh ने बिछाई उपचुनाव की बिसात; किसे मिलेगा टिकट?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।