Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी: अनुकल्प ने 900 ग्राम सोना गलवाकर कितना कमाया? आज पुलिस बरामद करेगी नकदी; जांच तेज

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:09 AM (GMT+05:30)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प ने 900 ग्राम सोना गलवाने के लिए एक सराफा कारोबारी को दिया था, पुलिस को नकदी और आभूषण बरामद होने की उम्मी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अनुकल्प, लवकुश, करुणेश की कस्टडी रिमांड में पूछताछ जारी।

    2. अनुकल्प ने 900 ग्राम सोना सराफा कारोबारी को गलवाया।

    3. पुलिस को आज नकदी और आभूषण बरामद होने की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। Ram Mandir | राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने जेल में निरुद्ध जिन तीन आरोपितों अनुकल्प, लवकुश व करुणेश की कस्टडी रिमांड न्यायालय से ली है, वह गुरुवार यानी आज रात 10 बजे पूरी हो जाएगी। पुलिस टीम ने इन्हें बुधवार की सुबह सात बजे से अपनी अभिरक्षा में ले रखा है।

    पुलिस लाइन में इन आरोपितों से सघन पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही अनुकल्प के पिता रवींद्र मिश्र व चाचा रामेंद्र मिश्र सहित एक सराफा कारोबारी विजय कौशल को भी बुलाकर पूछताछ की है।

    अनुकल्प दान के आभूषण चुराकर गलाने के लिए दे देता था और इसके बदले में वह रुपये ले लेता था, जिससे संपत्तियां खरीद रहा था। अनुकल्प ने बताया कि उसने सराफा कारोबारी से 900 ग्राम सोना गलवाया था। आज पुलिस नकदी व आभूषण बरामद कर सकती है। 

    टिन्नू यादव की चोरी पहले पकड़ी गई थी

    आरोपितों ने यह भी बताया कि उन्हें गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव व मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव टिन्नू का भी सहयोग प्राप्त था। उनकी चोरी भी पहले ही पकड़ ली गई थी, लेकिन उन्हें न तो गणना कक्ष से हटाया गया, न ही कोई कार्रवाई की गई।

    ram-mandir-(2)-1783551430469_v

    बाग में संपत्ति का होता था बंटवारा

    सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इनसे कुछ संपत्तियों के बारे में तस्दीक की है। लगभग चार घंटे की पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को पुलिस भीखापुर भी लेकर गई। वहां इनसे उस बाग का सत्यापन कराया गया, जहां आरोपित अविनाश शुक्ल ने कस्टडी रिमांड के दौरान धनराशि का बंटवारा होने की बात कही थी।

    खबरें और भी

    अनुकल्प ने 900 ग्राम सोना गलवाया था

    सूत्रों ने बताया कि कारोबारी विजय कौशल को अनुकल्प मिश्र ने लगभग 900 ग्राम सोना दिया था, जिसे उसने गलाया है। उसके एवज में कितनी रकम दी गई या अभी नहीं दी गई, यह पता नहीं चला है। पुलिस इसके अलावा कुछ संपत्तियों की भी पड़ताल में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर से चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार अनुकल्प, करुणेश व लवकुश से पूछताछ जारी, अविनाश के बयानों से कराया जा रहा मिलान