Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayodhya News: सरयू नदी का बढ़ा जलस्‍तर, 70 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, मासूम की मौत

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 09:26 AM (IST)

    अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। शनिवार की रात कैथी मांझा गांव को बाढ़ के पानी ने घेर लिया। यहां के 70 घरों में पानी प्रवेश कर गया। अचानक ...और पढ़ें

    कैथी मांझा में मृतक के स्वजन को ढांढस बंधाते विधायक रामचंद्र यादव : जागरण
    कैथी मांझा में मृतक के स्वजन को ढांढस बंधाते विधायक रामचंद्र यादव : जागरण

    संवाद सूत्र, रुदौली (अयोध्या)। सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। शनिवार की रात कैथी मांझा गांव को बाढ़ के पानी ने घेर लिया। यहां के 70 घरों में पानी प्रवेश कर गया। अचानक आई बाढ़ छह माह के मासूम को लील ले गई। इस घटना से कैथी मांझा गांव के ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। घटना की जानकारी होते ही रविवार की दोपहर में विधायक रामचंद्र यादव नाव से गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने आर्थिक मदद की और दूरभाष पर एसडीएम को दैवीय आपदा राहत का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

    ग्रामीणों के अनुसार, अमर सिंह का छह वर्षीय पुत्र अजीत कुमार मां के साथ रात में तख्त पर सोया था। रात में सरयू नदी का पानी बढ़ गया। तख्त के नीचे पानी आ गया। करवट बदलते ही रात में मासूम बच्चा पानी में गिर गया। सुबह पानी से मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

    खतरे के न‍िशान से ऊपर सरयू का जलस्‍तर 

    सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर है। तहसील क्षेत्र के छह गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाढ़ प्रभावित पलायन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya News: अयोध्या में सड़क से गुलाबी पत्थर गायब, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

    खबरें और भी