विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम लोगों के लिए कब से खुल जाएगा राम मंदिर… ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी जानकारी, बताई तारीख

Published: Mon, 15 Jan 2024 04:31 PM (GMT+05:30)

अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया ...और पढ़ें

आम लोगों के लिए कब से खुल जाएगा राम मंदिर?
आम लोगों के लिए कब से खुल जाएगा राम मंदिर?

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है, लेकिन अब सवाल सामने आ रहा है कि राम मंदिर आम लोगों के लिए कब से खुलेगा? तो इसका जवाब भी मिल गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है।

चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद होंगे, इनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नृत्य गोपाल जी महाराज, यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सभी ट्रस्टी मौजूद रहेंगे। 

12:20 से एक बजे तक चलेगा पूजन

ट्रस्ट महासचिव ने स्पष्ट किया कि रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान तो मंगलवार से ही शुरू हो रहा है, किंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य पूजन 22 जनवरी को मध्याह्न 12:20 से एक बजे तक चलेगा।

भाषण न देकर मनोभाव प्रकट करेंगे प्रधानमंत्री

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री सहित संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन भी होगा। चंपत राय के अनुसार, इसे भाषण या उद्बोधन कहना उचित नहीं होगा, बल्कि इस ऐतिहासिक एवं महनीय अवसर पर प्रधानमंत्री सहित अन्य विशिष्ट जन अपने मनोभाव प्रकट करेंगे, जबकि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास आशीर्वचन देंगे।

महा सचिव ने बताया कि 22 जनवरी को 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह में 150 से अधिक संतों, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: MDA Plots: अब पूरा होगा घर बनाने का सपना… इसी महीने निकलेगी लॉटरी, बीस परसेंट के डिपॉजिट पर मिल जाएगा कब्जा

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए हरिसन कंपनी ने भेंट किया अनोखा ताला, 50 किलो वजन के साथ ये है इसकी खासियत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।