Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में दिल दहला देने वाली घटना, हथौड़े से पति की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    By Ravi Srivastava Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 10 Apr 2026 05:51 PM (GMT+05:30)

    Ayodhya Crime: संजू और शिवानंद का एक वर्ष पहले विवाह हुआ था। दोनों गांव में अलग रहते थे। ...और पढ़ें

    करेरू गांव में मृतक शिवानंद के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण : जागरण

    करेरू गांव में मृतक शिवानंद के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण : जागरण

    HighLights

    1. घर में 22 दिन के बच्चे ने भूख से दम तोड़ा

    2. एक वर्ष पहले ही हुआ था विवाह

    3. महिला के सुसाइड नोट में पति पर प्रताड़ना देने का आरोप

    4. मासूम सहित तीन मौतों से सहमा सोहावल का करेरू गांव

    संवाद सूत्र, अयोध्या। रामनगरी के सोहावल से संवेदनाओं को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने विवाद के बाद पति की हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी। अपने 22 दिन के मासूम बेटे को घर में भूख-प्यास से तड़पता छोड़ खुद जाकर ट्रेन से कटके जान दे दी।

    इस वारदात में दंपती के मौत के बाद मासूम ने भी दम तोड़ दिया। यह हृदयविदारक घटना करेरू गांव में गुरुवार देर शाम की है। गांव से कुछ दूरी पर देवराकोट रेलवे फाटक के पास एक राहगीर ने ट्रैक पर एक महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। महिला का शव दो हिस्सों में कटा हुआ था। शव के पास एक टूटा मोबाइल फोन मिला। इसके आधार पर पड़ताल की गई तो शव की पहचान करेरू गांव निवासी शिवानंद रावत की पत्नी संजू के रूप में हुई।

    इसके बाद पुलिस जब शिवानंद रावत के घर पहुंची तो दरवाजे पर ताला बंद था। छानबीन के लिए आसपास के गांव वालों की उपस्थिति में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो का अंदर दृश्य देख कर दंग रह गए। शिवानंद का खून से लथपथ शव पड़ा था।

    शव के पास रक्त लगा हुआ हथौड़ा पड़ा था। शव के पास ही 22 दिन का नवजात रो रहा था। सूचना पाकर गांव में रहने वाले शिवानंद के अन्य स्वजन भी पहुंच गए। पुलिस ने नवजात बच्चे को उन्हें सौंप दिया। उसकी हालत काफी गंभीर थी। बच्चे ने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।

    खबरें और भी

    एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि महिला के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने वारदात की बात लिखी है। संजू और शिवानंद का एक वर्ष पहले विवाह हुआ था। दोनों गांव में अलग रहते थे। दंपती के बीच आए दिन विवाद होता रहता है।

    गुरुवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद संजू ने हथौड़े से शिवानंद की हत्या कर दी। बच्चे को घर में ही छोड़ कर बाहर से ताला बंद करके चली गई और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में महिला ने प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।

    संजू का मायका खंडासा के गोंडेपुर गांव में है। शुक्रवार सुबह दंपती एवं नवजात की अंत्येष्टि कलफरपुर घाट पर की गई। करेरू प्रधान प्रतिनिधि गिरिजेश त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर जब महिला का शव मिला तो गांव वालों के साथ वह भी मौके पर थे, लेकिन वहां कोई सुसराइड नोट नहीं था।

    एसपी ग्रामीण ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव पर पहने हुए कपड़ों में सुसराइड नोट मिला था। महिला के मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है, क्योंकि सुसराइड नोट में स्वजन पर प्रताड़ित करने का आरोप है।