Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में डंपर की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, पर‍िवार में पसरा रहा मातम

    By Saurabh SinghEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:04 PM (IST)

    आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला निशा की मौत हो गई। वह अपने भाई और परिवार के साथ पालहनमेश्वरी धाम दर् ...और पढ़ें

    आजमगढ़ में डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में छाया गम।

    आजमगढ़ में डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में छाया गम।

    HighLights

    1. आजमगढ़ में डंपर की टक्कर से 25 वर्षीय महिला की मौत।

    2. महिला अपने भाई के साथ पालहनमेश्वरी धाम दर्शन को जा रही थी।

    3. मेंहनगर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लिया।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पौनी कला में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पालहनमेश्वरी धाम दर्शन करने जा रही थी।

    तहबरपुर थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी सकलदीप प्रजापति की बहन निशा, भतीजी प्रिया तथा एक वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बाइक से देवगांव कोतवाली क्षेत्र स्थित पालहनमेश्वरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक भाई सुनील चला रहा था, मेंहनगर-वाया पल्हना मुख्य मार्ग पर पाल्हना की ओर से आ रहा एक डंपर पौनी कला गांव के मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया और बाइक को टक्कर मार दी।

    हादसे में निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई सुनील, 14 वर्षीय प्रिया और एक वर्षीय मासूम बच्ची बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त डंपर को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है, मृतका के भाई सुनील ने बताया कि निशा की शादी मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में हुई थी। वह करीब दो सप्ताह पहले अपने मायके दादर गांव आई थीं। गुरुवार को पूरा परिवार पालहनमेश्वरी धाम दर्शन के लिए निकला था।