Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेता भाजपा में शामिल; पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:08 AM (IST)

    भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस छोड़ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह का स्वाग ...और पढ़ें

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सहित कई हुए भाजपाई
    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सहित कई हुए भाजपाई

    संवाद सहयोगी, आजमगढ़। (Lok Sabha Election 2024) भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस छोड़ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद के साथ कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    इसमें कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मालती मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, जय नारायण चौहान, सुरेंद्र प्रताप सिंह, नेसार अहमद, हरिकेश मिश्रा, राजगुरु मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, तहसीलदार सिंह, सेराज अहमद, संजय राय, विरेंद्र सिंह, संजय सिंह, कमलेश तिवारी प्रमुख रूप से शामिल है।

    पूर्व सांसद डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मुझे लगता था कि राष्ट्रीय एकता बनाए रख सकती है लेकिन विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस जातिवाद ,भाषावाद, क्षेत्रवाद नक्सलवाद और पीएफआइ के साथ खड़ी हो गई है। कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो रहा है।

    इसे भी पढ़ें: मैनपुरी और कासगंज में अमित शाह, बदायूं में योगी तो संभल में चुनाव प्रचार करेंगे अखिलेश; UP की इन खबरों पर रहेगी नजर

    खबरें और भी