आजमगढ़ में Telegram पर अश्लील वीडियो बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 400 रुपये में करता था सौदा
साइबर सेल और जीयनपुर पुलिस ने आजमगढ़ में टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने वाले एक साइबर अपराधी आकाश चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी 400 रुपये में वीड ...और पढ़ें

टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार।
HighLights
टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार।
आरोपी आकाश चौहान आजमगढ़ के जीयनपुर से पकड़ा गया।
मोबाइल, नकदी और ऑनलाइन लेनदेन के साक्ष्य बरामद।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। साइबर सेल और जीयनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से अश्लील फोटो और वीडियो बेचने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आकाश चौहान निवासी स्वरूपपुर अमुवारी नारायणपुर, थाना जीयनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी तथा ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। साइबर सेल को सूचना मिली थी कि एक युवक टेलीग्राम पर लाली सेलर नाम से चैनल संचालित कर अश्लील फोटो और वीडियो बेच रहा है।
सूचना के आधार पर साइबर सेल और जीयनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंगईपुर तिराहा स्थित डा. रामनरेश कालेज के सामने से आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह विभिन्न टेलीग्राम समूहों में अश्लील वीडियो और फोटो के स्क्रीनशाट भेजकर ग्राहकों को आकर्षित करता था। इसके बाद प्रति वीडियो लगभग 400 रुपये ऑनलाइन लेकर सामग्री उपलब्ध कराता था। आरोपित इंटरनेट से अश्लील वीडियो डाउनलोड कर उन्हें संपादित करने के बाद ग्राहकों को भेजता था।
आरोपित के मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो, फोटो, टेलीग्राम चैट और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ DM आवास पर ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत