विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरक्षा के लिए मिले लाइसेंसी असलहे से ही खत्म की परिवार की कहानी, आजमगढ़ नरसंहार से डरी आरोपी की बेटी

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:13 AM (IST)

आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में अरविंद सिंह ने सुरक्षा के लिए मिले लाइसेंसी असलहे से अपनी पत्नी, दो पुरोहितों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अरविंद सिंह ने लाइसेंसी असलहे से पत्नी, दो पुरोहितों को मारा।

  2. बाद में अपने बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

  3. आरोपी अरविंद सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, बेटी भयभीत।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। शंभूपुर गहजी गांव के लोग मंगलवार की रात शायद ही कभी भूल पाएं। अरविंद सिंह ने वर्ष 2018 में भाई सुनील सिंह की हत्या के बाद खुद और परिवार की सुरक्षा के लिए जिस असलहे का लाइसेंस लिया था, उसी से परिवार की कहानी खत्म कर दी। शाम को पूजा पर बैठी पत्नी व दो पुरोहितों का सिर गोली से उड़ा दिया। रात में बेटे के सीने में गोली उतार कर जान ले ली।

देर रात हत्यारा अरविंद सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। गांव में शाम छह बजे ट्रिपल मर्डर के बाद एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा समेत पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, लेकिन आरोपित पत्नी बबीता सिंह व दो पुरोहितों अखिलेश मिश्रा व महेंद्र पाठक की हत्या के बाद अपने आठ वर्षीय पुत्र शौर्य, नौ वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची के साथ खुद को मकान के एक कमरे में बंद कर लिया था।

पुलिस ने हत्यारोपित की मां शमला देवी, बहन साधना और आराधना को बुलाकर अरविंद को समझवाने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। रात करीब 12.44 बजे अंदर से गोली चलने की आवाज आई तो पुलिस ने ध्यान भटकाने के उद्देश्य से शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही एसएसपी डा.अनिल कुमार, एसओजी प्रभारी संजय सिंह और सिपाही प्रदीप कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए।

एसएसपी ने बताया कि प्रवेश करने के दौरान एक छोटे से तख्त का सहारा मिला, लेकिन आरोपित ने करीब चार-पांच फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपित को गोली लगी। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। बेटे को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। आरोपित ने जिस रिवाल्वर से गोली चलाई, उसे जब्त कर लिया गया है। उसकी राइफल पहले से जमा है।

मुक्त होने के बाद भी भयभीत रही बिटिया
मुठभेड़ के दौरान अरविंद की बड़ी बेटी भी जख्मी हुई। एक गोली उसकी कोहनी छूते निकल गई। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसारित वीडियो में उसके चेहरे पर भय दिख रहा है। वह कह रही थी कि ‘कल मेरे घर पर पूजा थी, पापा ने मम्मी को पंडित जी को गन से गोली मार दी। मेरे भाई को भी मार दिया गन से और हम लोगों को धमकी दिए।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में एटीएस के आपरेशन में शामिल होने के पहले ही पुलिस ने आरोपित को मार गिराया था