आजमगढ़ में किसानों को 90 दिन तक दी जाएगी मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग, 16 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन के लिए उद्यान विभाग आजमगढ़ में 90 दिवसीय नि:शुल्क वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण आयोजित कर रहा है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
किसानों के लिए 90 दिवसीय नि:शुल्क वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण।
आय वृद्धि और पर्यावरण संतुलन हेतु उद्यान विभाग की पहल।
प्रशिक्षण 16 सितंबर से 15 दिसंबर, आवेदन 16 सितंबर तक।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। किसानों की आय में वृद्धि और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने तीन माह(90 दिवसीय) फ्री वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन करेगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केेंद्र बस्ती और राजकीय उद्यान चंद्रशेखर पार्क प्रयागराज में आयोजित होगा।
उप निदेशक/प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी जयकरण सिंह ने बताया कि कम भूमि व कम पूंजी में अधिक आय देने वाले इस अनुपूरक उद्यम मेें सभी वर्गों के पुरुष व महिला किसान/ अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।
इच्छुक किसान/अभ्यर्थी 16 सितंबर तक संबंधित केंद्रों से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ दो संभ्रांत व्यक्तियों या राजपत्रित अधिकारी द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण निश्शुल्क रहेगा। प्रतिभागियों को रहने व खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
