Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में सरकारी भूमि पर पड़े मलबे को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश, वरना कब्जाधारकों से होगी खर्च की वसूली

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:42 PM (IST)

    आजमगढ़ में लोक निर्माण विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने कब्जाधारकों को मलबा हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। निर्धारित समय में ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. फूलपुर में पीडब्ल्यूडी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

    2. कब्जाधारकों को मलबा हटाने के लिए एक सप्ताह मिला।

    3. समय पर न हटाने पर प्रशासन वसूलेगा सफाई खर्च।

    जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़)। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद अब प्रशासन ने ध्वस्तीकरण के दौरान सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने के लिए कब्जाधारकों को एक सप्ताह की मोहलत दी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर मलबा नहीं हटाने पर प्रशासन स्वयं सफाई कराएगा और उसका पूरा खर्च संबंधित कब्जाधारकों से वसूल किया जाएगा।

    गौरतलब है कि खुरासों मोड़ से उदपुर पेट्रोल पंप तक पीडब्ल्यूडी की भूमि पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में बैकहो लोडर (जेसीबी) से कई मकानों और दुकानों को ध्वस्त किया गया था। कब्जाधारकों ने उपयोगी सामान तो हटा लिया, लेकिन ईंट, सीमेंट, बालू और मिट्टी सहित निर्माण सामग्री का मलबा सरकारी भूमि पर ही छोड़ दिया।

    इसको देखते हुए 23 जुलाई को स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से मुनादी कराकर कब्जाधारकों को एक सप्ताह के भीतर मलबा हटाने का निर्देश दिया गया। चेतावनी दी गई कि समय सीमा के बाद प्रशासन मलबा हटवाएगा और सफाई पर आने वाला पूरा खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।

    मुनादी के बाद नोटिस प्राप्त कई लोग मलबा हटाने में जुट गए हैं। वहीं, कुछ लोग ध्वस्तीकरण के दौरान बची दीवारों और छतों को भी मजदूरों एवं बैकहो लोडर की मदद से गिरवा रहे हैं।

    उपजिलाधिकारी फूलपुर ने बताया कि यदि कब्जाधारक स्वयं मलबा हटाते हैं तो वे उसका उपयोग अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा मलबा हटवाने की स्थिति में सफाई पर होने वाला पूरा व्यय संबंधित कब्जाधारक से वसूला जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भीटी-हैदरगंज सड़क की बदहाली को लेकर भाकियू ने किया धरने का एलान, तीन जिलों को जोड़ता है यह मार्ग